Edited By Vijay, Updated: 28 Sep, 2018 08:16 PM
वीरवार को बावा हरदीप सिंह पर हुए जानलेवा हमले के बाद पुलिस ने इस हमले में कथित आरोपी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी तक यह पहली गिरफ्तारी है, जबकि हमले में संलिप्त अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश...
परवाणु: वीरवार को बावा हरदीप सिंह पर हुए जानलेवा हमले के बाद पुलिस ने इस हमले में कथित आरोपी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी तक यह पहली गिरफ्तारी है, जबकि हमले में संलिप्त अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। पुलिस ने राकेश शर्मा को वीरवार देर शाम उनके घर से गिरफ्तार किया है। बता दें कि वीरवार सुबह करीब 15-20 लोगों ने बावा हरदीप सिंह पर जानलेवा हमला किया था। ई.एस.आई. अस्पताल से उनकी हालत नाजुक होने के बाद उन्हें चंडीगढ़ पी.जी.आई. रैफर किया था, जहां पर उनका अभी इलाज चल रहा है। डी.एस.पी. परवाणु अजय राणा ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में बाकी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अन्य आरोपियों को पकडऩे के लिए जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है।