Edited By Vijay, Updated: 07 Apr, 2019 04:10 PM
लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजयुमो ने भी कमर कस ली है। हिमाचल से चारों सीटों पर जीत का दावा कर रही भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित विजय संकल्प सम्मेलन में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की। सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ....
नाहन (सतीश): लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजयुमो ने भी कमर कस ली है। हिमाचल से चारों सीटों पर जीत का दावा कर रही भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित विजय संकल्प सम्मेलन में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की। सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल जी मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा भाजयुमो
इस मौके पर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजयुमो अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि भाजयुमो एक बूथ 20 यूथ के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगा, जिसका फायदा आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा।