अभद्र भाषा के प्रयोग पर BJYM ने जलाया नीरज भारती का पुतला

Edited By Vijay, Updated: 23 Aug, 2018 03:15 PM

bjym burned the effigy of neeraj bharti

जिला भाजयुमो द्वारा गुरुद्वारा चौक बिलासपुर में पूर्व सी.पी.एस. नीरज भारती द्वारा की गई कथित अनाप-शनाप बयानबाजी के विरोध में पुतला दहन किया गया।

बिलासपुर: जिला भाजयुमो द्वारा गुरुद्वारा चौक बिलासपुर में पूर्व सी.पी.एस. नीरज भारती द्वारा की गई कथित अनाप-शनाप बयानबाजी के विरोध में  पुतला दहन किया गया। युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज शर्मा व जिला महामंत्री राकेश ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा नीरज भारती के उन बयानों का विरोध करती है जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संदर्भ में टिप्पणियां सोशल मीडिया पर कीं। इसके बाद महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी ने जब सोशल मीडिया पर उसके बयानों का विरोध किया तो उक्त पूर्व सी.पी.एस. एवं विधायक ने उनके खिलाफ भी सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिसका युवा मोर्चा विरोध करता है तथा महिलाओं के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करने वाले पूर्व विधायक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की प्रदेश सरकार से मांग करता है।

पूर्व सी.पी.एस. को मानसिक रोग निवारण केंद्र में करवाएं भर्ती
उन्होंने कहा कि उक्त पूर्व सी.पी.एस. को मानसिक रोग निवारण केंद्र में भर्ती करवाया जाए। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कार्यकत्र्ताओं को सदर मंडल के प्रवक्ता आशीष ढिल्लों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य जसवीर जस्सी सहित विनोद ठाकुर, सन्नी मेहता, बंटी, सतिंद्र, अशोक, रोहित ठाकुर, अतुल दास, मोदित, नरेंद्र पंडित, आदित्य दास, सुनील, अरुण सोनी, प्रीत, राकेश, अंजुम, राम पाल ठाकुर व राकेश सहित करीब 70 कार्यकत्र्ताओं ने भाग लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!