BJP महिला मोर्चा के निशाने पर वीरभद्र, कहा-देश व दुनिया में बदनाम किया देवभूमि का नाम

Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Sep, 2017 11:05 PM

bjp women front said virbhadra disgraced the name of godland in country world

सुंदरनगर भाजपा मंडल महिला मोर्चा के बैनर तले रविवार को सामुदायिक भवन में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया.....

सुंदरनगर: सुंदरनगर भाजपा मंडल महिला मोर्चा के बैनर तले रविवार को सामुदायिक भवन में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री धनेश्वरी ठाकुर और मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सराज विस क्षेत्र के विधायक जयराम ठाकुर ने विशेष तौर से शिरकत की, वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जम्वाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समेत अन्य विभिन्न मोर्चों की नेत्रियों ने शिरकत की, जिसमें रमा वर्मा, रमा शर्मा, कमला ठाकुर, वर्षा ठाकुर व शीला देवी सहित अन्य मौजूद रहीं। 

मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी को सांसद बनाने में बिता दिए 5 साल
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने 5 सालों के कार्यकाल मात्र अपनी पत्नी प्रतिभा सिंह को सांसद बनाने में ही बिता दिए और महिलाओं के कल्याण के लिए एक भी नई योजना क्रियान्वित नहीं कर सके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां भाजपा के सी.एम. पानी व सड़क वाले सी.एम. के रूप में जाने जाते हंै, वहीं कांग्रेस के सी.एम. को भ्रष्टाचारी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने देश व दुनिया में देवभूमि हिमाचल प्रदेश का नाम बदनाम किया है। 

महिलाओं से किया यह आह्वान
उन्होंने महिलाओं से सशक्त होकर हर मोर्चे मंडल व जिला स्तर पर संगठित होकर काम करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अगर महिला सशक्त होगी तो घर परिवार और प्रदेश व देश सशक्त व शिक्षित होगा। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी महेंद्र ठाकुर, महामंत्री सुषमा सोनी, पार्षद पुष्पा देवी, चुरढ़ पंचायत प्रधानकमला ठाकुर, प्रधान शीला देवी, जिप सदस्य नीलम ठाकुर, नप उपाध्यक्ष दीपक सेन, मंडलाध्यक्ष वैरागी राम व पंचायत अरठीं के उपप्रधान महेंद्र ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!