भाजपा चारों सांसदों पर खेलेगी दांव, भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में बनी सहमति

Edited By Vijay, Updated: 12 Mar, 2019 09:38 PM

bjp will play bets on four mps consensus made in bjp core group meeting

भाजपा लोकसभा चुनाव में चारों सांसदों पर ही दांव खेलेगी। भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में कांगड़ा से पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, मंडी से रामस्वरूप शर्मा और शिमला संसदीय क्षेत्र से वीरेन्द्र कश्यप के नाम पर सहमति बन गई है। भाजपा...

सोलन (नरेश पाल): भाजपा लोकसभा चुनाव में चारों सांसदों पर ही दांव खेलेगी। भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में कांगड़ा से पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, मंडी से रामस्वरूप शर्मा और शिमला संसदीय क्षेत्र से वीरेन्द्र कश्यप के नाम पर सहमति बन गई है। भाजपा केन्द्रीय संसदीय बोर्ड को चारों संसदीय क्षेत्र से सिंगल नाम भेजा गया है। महिला कोटे को एक सीट अलॉट होने की स्थिति में इसमें फेरबदल हो सकता है। प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में बद्दी में चल रही बैठक के दूसरे दिन लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ पार्टी प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ-साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वर्तमान सांसदों के 5 वर्ष के कार्यकाल को बेहतरीन बताया।

शांता ने कांगड़ा से युवा चेहरे को टिकट देने की वकालत की

बैठक में निर्णय लिया गया है कि केन्द्रीय संसदीय बोर्ड को चारों सांसदों को टिकट देने की सिफारिश की जाए। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कांगड़ा से किसी युवा चेहरे को टिकट देने की वकालत की है। बताया जा रहा है कि बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें चुनाव लडऩे का आग्रह किया है क्योंकि पार्टी के पास कांगड़ा से उनसे बड़ा कोई चेहरा नहीं है। नए चेहरे पर भाजपा दांव खेलने को तैयार नहीं है, ऐसे में माना जा रहा है कि कांगड़ा से पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ही भाजपा के प्रत्याशी होंगे।  अब यह देखना दिलचस्प हो गया है कि केन्द्रीय संसदीय बोर्ड इन चारों के नाम पर मोहर लगाती है या फिर तीन-तीन नामों का प्रदेश हाईकमान से पैनल मांगा जाता है।

महिला कोटे को एक सीट देने पर चर्चा परंतु नहीं बनी सहमति

सूत्रों की मानें तो बैठक में महिला कोटे को एक सीट देने को लेकर भी चर्चा हुई लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी। यदि विधानसभा चुनाव की तरह पार्टी हाईकमान प्रदेश में महिला कोटे को एक सीट अलॉट कर देती है तो ऐसी स्थिति में भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र से महिला प्रत्याशी उतारेगी। कोर गु्रप की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। इसके अलावा भाजपा व उनके अग्रणी संगठनों द्वारा सभी निर्वाचन क्षेत्रों में सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडे, लोकसभा चुनाव प्रभारी तीर्थ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, सांसद अनुराग ठाकुर, रामस्वरूप, विरेंद्र कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री राजीव सहजल, ग्रामीण विकास मंत्री विरेंद्र कंवर, प्रदेश भाजपा महामंत्री कृपाल परमार, चंद्रमोहन ठाकुर व राम सिंह उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!