Edited By Vijay, Updated: 10 Oct, 2019 04:21 PM
कांग्रेसी नेता पहले अपने गिरेबान में झांकें फिर दूसरों पर आरोप लगाएं। यह बात पूर्व विधायक भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने माता श्री नयनादेवी के दर्शन करने के उपरांत कही। रणधीर शर्मा ने कांग्रेसी नेताओं के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया प्रकट की...
नयनादेवी (मुकेश): कांग्रेसी नेता पहले अपने गिरेबान में झांकें फिर दूसरों पर आरोप लगाएं। यह बात पूर्व विधायक भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने माता श्री नयनादेवी के दर्शन करने के उपरांत कही। रणधीर शर्मा ने कांग्रेसी नेताओं के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया प्रकट की जिस पर कांग्रेसी नेताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर हैलीकॉप्टर के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेसी नेता ये न भूलें कि कांग्रेस सरकार के समय में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपनी कोर्ट की पेशियों के लिए हैलीकॉप्टर द्वारा दिल्ली जाते रहे। इसके अलावा उनके वकील उनका सामान भी हैलीकॉप्टर के माध्यम से आता-जाता रहा। इसको हैलीकॉप्टर का दुरुपयोग कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने सरकारी दौरे से दिल्ली गए थे और गृह मंत्री अमित शाह से मिले। उन्हें अगले माह धर्मशाला में होने वाले इन्वैस्टर मीट को लेकर निमंत्रण देने गए थे और उन्हें केंद्र सरकार से सहायता देने के लिए और उन्हें इन्वैस्टर मीट में आने के लिए उन्होंने निमंत्रण दिया। अगर आते समय अपने साथ भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को साथ ले आए तो इसमें कोई दुरुपयोग की बात नहीं आती। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता दूसरों पर इल्जाम लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांक कर देख लें।
उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता प्रदेश और देश में भाजपा की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता से भी बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से जेपी नड्डा का स्वागत हिमाचल प्रदेश में किया गया और जिला बिलासपुर में हुआ उसको लेकर भी कांग्रेसियों की नींद हराम हो गई है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय बीजेपी का है और हरियाणा में, महाराष्ट्र में भी बीजेपी चुनाव जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष शर्मा भी मौजूद थे।