2022 के चुनावों में मिशन रिपीट को लेकर मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की भूमिका अहम : सुरेश कश्यप

Edited By Vijay, Updated: 09 Sep, 2020 05:26 PM

bjp state president suresh kashyap in shimla

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने आज प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर में भाजपा के सभी मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्रियों एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की।

शिमला (योगराज): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने आज प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर में भाजपा के सभी मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्रियों एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की। उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल, त्रिलोक कपूर, एवं राकेश जमवाल विशेष रूप में उपस्थित रहे। बैठक के प्रथम सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने सभी मोर्चों द्वारा पूर्व में किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की अहम भूमिका रहने वाली है। 2022 के चुनाव में सभी मोर्चे और प्रकोष्ठ पूरी ताकत के साथ मिशन रिपीट को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
PunjabKesari, Meeting Image

सभी मोर्चे एवं प्रकोष्ठ बूथ स्तर केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेंगे ताकि प्रदेश का प्रत्येक वर्ग केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होनें कहा कि युवा मोर्चा एक बूथ पर 20 यूथ, महिला मोर्चा एक बूथ 20 बहनें, किसान मोर्चा एक बूथ 15 किसान प्रहरी, अनुसूचित जाति मोर्चा एक बूथ 10 अनुसूचित जाति सदस्य, अनुसूचित जनजाति मोर्चा एक बूथ 10 अनुसूचित जनजाति सदस्य, अल्पसंख्यक मोर्चा एक बूथ 10 अल्पसंख्यक मित्र, ओबीसी मोर्चा एक बूथ 10 ओबीसी सदस्य बनाने का कार्य बूथ स्तर पर करेंगे।
PunjabKesari, Meeting Image

उन्होनें कहा कि आगामी समय में सभी मोर्चों के प्रशिक्षण वर्ग एवं सम्मेलनों का आयोजन प्रदेश जिला एवं मंडल स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए भाजपा छोटी टोलियों और जिला स्तर पर बैठकर करेगी। उन्होंने बताया प्रदेश स्तरीय विस्तारक योजना के बाद मोर्चों की भी विस्तारक योजना चलाई जाएगी। भाजपा डिजिटल माध्यम से लगभग 3 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं से जुड़ने जा रही है। उन्होंने कहा आने वाले समय में पंचायती राज चुनाव की चुनौती है लेकिन जिस तरह भाजपा का संगठन धरातल पर काम कर रहा है इन चुनावों में भाजपा को बड़ी कामयाबी मिलेगी।
PunjabKesari, Meeting Image

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!