कांग्रेस नेताओं पर बरसे भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा, लगाए आरोप

Edited By Ekta, Updated: 17 Oct, 2018 08:51 AM

bjp spokesperson randhir sharma on congress leaders

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर तथ्यहीन बयानबाजी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा है कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए बिना प्रमाण दिए प्रदेश सरकार पर निराधार आरोप...

शिमला: प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर तथ्यहीन बयानबाजी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा है कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए बिना प्रमाण दिए प्रदेश सरकार पर निराधार आरोप लगाकर अपने पद की गरिमा को ही ठेस पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि 9 महीने में 100 हत्याओं और 225 दुष्कर्म का आंकड़ा मनगढ़ंत है तथा इसमें कोई सच्चाई नहीं है। रणधीर शर्मा ने कहा है कि वर्तमान सरकार पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप लगाने का कांग्रेस पार्टी के नेताओं को कोई नैतिक अधिकार नहीं है। 

उन्होंने कहा है कि युग हत्याकांड, होशियार सिंह मर्डर मिस्ट्री और गुड़िया मामले जैसी घटनाओं को जिस कांग्रेस सरकार के दौरान अंजाम दिया गया हो, उस सरकार के मंत्री रहे नेता द्वारा कानून व्यवस्था बिगड़ने के आरोप लगाना शोभा नहीं देता। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के समय बहुत कम घटनाएं हुई हैं और जो घटनाएं हुई भी हैं, उनके दोषियों को तुरंत पकड़ा गया है। रणधीर शर्मा ने कहा है कि वर्तमान सरकार की 9 माह की उपलब्धियों को देखकर कांग्रेस पार्टी के नेता बौखला गए हैं। रणधीर शर्मा ने कहा है कि वर्तमान सरकार द्वारा 9 महीने में केेंद्र सरकार से 9,000 करोड़ रु पए के प्रोजैक्ट स्वीकृत करवाना भी एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और इसके  लिए सी.एम. बधाई के पात्र हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!