Edited By Vijay, Updated: 14 Mar, 2019 11:18 PM
सी.एम. जयराम ठाकुर ने मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं को चेताया है कि वे लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी गंभीरता दिखाएं। वीरवार को सी.एम. ने मंडी के एक निजी होटल में मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा नेताओं की बैठक में शिरकत की...
मंडी (नीरज): सी.एम. जयराम ठाकुर ने मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं को चेताया है कि वे लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी गंभीरता दिखाएं। वीरवार को सी.एम. ने मंडी के एक निजी होटल में मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा नेताओं की बैठक में शिरकत की और यहां पर लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, अनिल शर्मा, डा. रामलाल मारकंडा और सांसद राम स्वरूप शर्मा सहित सभी विधायक, बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
मीडिया को नहीं थी कवरेज की इजाजत
बैठक को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था और किसी भी मीडिया कर्मी को इसकी कवरेज की इजाजत नहीं दी गई थी। बताया जा रहा है कि सी.एम. ने सभी नेताओं को चेताया कि लोकसभा चुनाव को हल्का न आंकते हुए पूरी गंभीरता दिखाएं। उन्होंने सभी नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर पार्टी, केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
इशारों ही इशारों में अनिल शर्मा को चेताया
बताया जा रहा है कि बैठक में सी.एम. ने कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा को भी इशारों ही इशारों में चेताया। उन्होंने कहा कि पार्टी में पूरे अनुशासन के साथ काम करना होगा और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ज्ञात रहे कि अनिल शर्मा के पुत्र आश्रय शर्मा इस वक्त टिकट को लेकर दावेदारी जता रहे हैं और उन्होंने अपना जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है।