Edited By Vijay, Updated: 29 Jan, 2019 04:55 PM
भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन के बाद इंदिरा मैदान में पसरी गंदगी को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ किया। यह अभियान हिमाचल प्रदेश हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष व हमीरपुर क्षेत्र भाजपा के प्रभारी संजीव कटवाल के नेतृत्व में चलाया...
ऊना (अमित): भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन के बाद इंदिरा मैदान में पसरी गंदगी को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ किया। यह अभियान हिमाचल प्रदेश हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष व हमीरपुर क्षेत्र भाजपा के प्रभारी संजीव कटवाल के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान मैदान में बिखरे कूड़े-कर्कट को इकट्ठा किया गया। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के हमीरपुर क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भारी तादाद में कार्यकर्ता उपस्थित रहे थे, जिसके बाद मैदान में कूड़ा-कर्कट बिखरा पड़ा था। इसे स्वयं भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफ करने का ऐलान किया और भाजपा नेता लगातार मैदान में खुद झाड़ू उठाकर सफाई करते दिखाई दिए। पूरे मैदान व सभा स्थल को साफ किया गया।
मैदान की सफाई करना हमारा कर्तव्य
संजीव कटवाल ने कहा कि जिला सेवाएं एवं खेल विभाग से इस मैदान को पार्टी के कार्यक्रम के लिए लिया गया था। कार्यक्रम सफल रहा और इसकी सफाई भी हमारा दायित्व बनता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वच्छता अभियान पर विशेष जोर दिया है इसलिए स्वयं कार्यकर्ता व पदाधिकारी इंदिरा मैदान में पहुंच कर सफाई अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए और रैली के बाद हमारी ओर से किसी प्रकार की सफाई में कमी न रहे, इसका ध्यान रखा गया है।