अग्निहोत्री के बयान पर BJP का पलटवार, 'चिट्टा लालों से हीरा-पन्ना लाल बेहतर' (Video)

Edited By Ekta, Updated: 21 Jan, 2019 01:47 PM

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री द्वारा भाजपा के पन्ना प्रमुखों को हीरा लाल पन्ना लाल बताने के बाद भाजपा भड़क उठी है। भाजपा प्रवक्ता एवं राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष राम कुमार ने ऊना में नेता विपक्ष पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि...

ऊना (अमित): नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री द्वारा भाजपा के पन्ना प्रमुखों को हीरा लाल पन्ना लाल बताने के बाद भाजपा भड़क उठी है। भाजपा प्रवक्ता एवं राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष राम कुमार ने ऊना में नेता विपक्ष पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के हीरा पन्ना लाल कांग्रेस के चिट्टा लालों से बहुत बेहतर है। राम ने कहा कि इन पन्ना प्रमुखों की मेहनत की बदौलत ही हिमाचल में भाजपा की सरकार बनी है और भाजपा की सरकार बनने के बाद ही कांग्रेस के माफिया लाल या तो जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे है या फिर क्षेत्र को छोड़ कर भाग चुके हैं। वहीं उन्होंने अग्निहोत्री को भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी न करने की चेतावनी भी दी है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!