CAA के समर्थन में नाहन में बीजेपी की रैली, बिंदल ने बताया अहम फैसला (Video)

Edited By Simpy Khanna, Updated: 23 Dec, 2019 04:03 PM

हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष  डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 देश हित में यह फैसला है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक हित साधने के लिए CAA का विरोध जता रहे है। CAA के समर्थन में नाहन में बीजेपी ने समर्थन रैली निकाली जिसमें...

नाहन (सतीश): हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष  डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 देश हित में यह फैसला है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक हित साधने के लिए CAA का विरोध जता रहे है। CAA के समर्थन में नाहन में बीजेपी ने समर्थन रैली निकाली जिसमें विधानसभा अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए राजीव बिंदल ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून भारत के लोगों के हित का फैसला है।
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि इससे सीधे तौर पर वह लोग लाभान्वित होंगे जो पिछले करीब 70 सालों से अफगानिस्तान ,पाकिस्तान और बांग्लादेश में जीवन और मृत्यु के बीच में झूल कर नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। उन्होंने इस निर्णय को ऐसे प्रताड़ित लोगों के मान सम्मान का निर्णय बताया।उन्होंने हैरानी जताई कि कई लोग राजनीतिक हित साधने के लिए कुछ लोगों को इस कानून के विरुद्ध उकसाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश का मुसलमान हमारी जीवन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वह उतना ही भारतीय है जितना हिंदू सिक्ख और इसाई है। उन्होंने कहा कि नागरिक संशोधन कानून किसी की नागरिकता खत्म करने का कानून नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!