BJP के एक साल के जश्न से ‘डिप्रेशन’ में आई कांग्रेस: किशन कपूर

Edited By Ekta, Updated: 09 Jan, 2019 06:16 PM

bjp one year celebration in congress depression

अभी हाल में प्रदेश सरकार के एक साल पूरे होने पर धर्मशाला में आयोजित जन आभार रैली के खर्चे पर कांग्रेस नेताओं द्वारा उठाए गए सवालों का खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

शिमला (राजेश): अभी हाल में प्रदेश सरकार के एक साल पूरे होने पर धर्मशाला में आयोजित जन आभार रैली के खर्चे पर कांग्रेस नेताओं द्वारा उठाए गए सवालों का खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जिस खुले दिल से जन सहयोग व समर्थन मिल रहा है, उससे कांग्रेस ‘डिप्रेशन’ में आ गई है। रैली में उमड़े जन सैलाब से कांग्रेसी नेताओं के पेट में दर्द उठना स्वभाविक है। बौखलाहट में, कांग्रेसी नेता खर्चे का रोना रोकर हंसी के पात्र बन रहे हैं। दरअसल कांग्रेस की हालत खिसयानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी है। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं को इस तरह की अनर्गल बयानबानी न करने भी की चेतावनी दी है। 

उन्होंने कांग्रेस नेताओं से प्रश्न किया कि हिसाब मांगने वाले पहले यह बताएं कि दिसम्बर 2016 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जब धर्मशाला में अपनी सरकार के चार साल पूरा होने पर कार्यक्रम आयोजित किया था तब, राहुल गांधी किस हैसियत से सरकारी कार्यक्रम में आए थे। वह किस संवैधानिक पद पर थे, जो सरकारी कार्यक्रम में मुख्यातिथि बन गए। वह कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष तक भी नहीं थे। उस समय रैली का खर्चा किसने किया था। राहुल की रैली की खाली कुर्सियों के कटु अनुभव इन कांग्रेसी नेताओं को स्मरण रखने चाहिए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। हर वर्ग व व्यक्ति के मन में उनके प्रति सम्मान व स्नेह का भाव है। हिमाचल को जिस उदारता से वे आर्थिक सहायता दे रहे हैं, प्रदेश की जनता उनकी आभारी है। वह हिमाचलवासियों के निमंत्रण पर आए और लोगों ने उनका आभार जताया। 

पहली बार कोई प्रधानमंत्री सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बीच जाकर उनसे मिला, सीधा संवाद किया और हौंसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गतिशील नेतृत्व में गरीबों, उपेक्षित व आम लोगों के कार्य आसानी से हो रहे हैं उससे कांग्रसी खेमे में खलबली है। सरकार ने एक वर्ष की अल्पावधि में जनकल्याण की 30 नई योजनाएं शुरू कर सुशासन व स्वर्णिम हिमाचल के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता स्पष्ट की है। जनमंच जैसा जनकल्याणकारी कार्यक्रम चलाकर सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को सशक्त मंच प्रदान किया है। गृहिणी सुविधा योजना ने हर घर से परेशानियों के धुएं को दूर किया है।

हुड़दंग करना कांग्रेस की संस्कृति का हिस्सा

किश्र कपूर ने कहा कि हुड़दंग करना कांग्रेस की संस्कृति का हिस्सा है। वह यह पचा ही नहीं पा रहे कि डेढ़ लाख लोग रैली में शामिल हुए और कोई हुल्लड़बाजी नहीं हुई। भाजपा और कांग्रेस में यही मूल फर्क है। कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल न हो, यह संभव नहीं, लेकिन, भाजपा अपने अनुशासन के लिए जानी जाती है। सभा स्थल पर स्थान न मिलने के बावजूद भी कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाई गई एल.ई.डी. स्क्रीनों पर शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम को देखा। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को अवसाद और हताशा की राजनीति से बाहर आकर प्रदेश हित में सकारात्मक राजनीति करने की नसीहत दी है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!