BJP राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेंगे हिमाचल के 100 से अधिक नेता

Edited By Ekta, Updated: 08 Jan, 2019 11:00 AM

bjp national convention

नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 11 और 12 जनवरी को होने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में हिमाचल प्रदेश भाजपा के 100 से अधिक नेता हिस्सा लेंगे। अधिवेशन में प्रदेश से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री...

शिमला (कुलदीप): नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 11 और 12 जनवरी को होने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में हिमाचल प्रदेश भाजपा के 100 से अधिक नेता हिस्सा लेंगे। अधिवेशन में प्रदेश से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक, कई पूर्व सांसद व विधायक, निगम-बोर्ड के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, नगर निगम में भाजपा समर्थित मेयर, डिप्टी मेयर, जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व महामंत्री सहित अन्य नेताओं के भाग लेने की संभावना है।

लोकसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति 

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर लिए गए निर्णयों को प्रदेश स्तर पर अमल करना होगा। कांग्रेस की तरफ से राफेल मामले को लेकर भी भाजपा उसे घेरने का प्रयास करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय नेता इस दौरान प्रदेश के शीर्ष नेताओं के साथ अलग से भी मंत्रणा करेंगे। केंद्र सरकार के साथ भाजपा सरकारों वाले राज्यों की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए रणनीति बनाए जाने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!