कांग्रेस की आर्थिक स्थिति पर BJP का तंज, कहा- कार्यकर्ताओं से चंदा इकट्ठा करेगी पार्टी(Video)

Edited By Ekta, Updated: 04 Nov, 2018 02:49 PM

प्रदेश में विधानसभा चुनाव में मिली कांग्रेस को हार के बाद अब आर्थिक मंदी के दौर से गुजारना पड़ रहा है। हिमाचल कांग्रेस अपने कार्यालय के खर्चे पूरे करने में असमर्थ नजर आ रही है। इसलिए कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से चंदा इकट्ठा करने के निर्देश दिए...

शिमला (योगराज शर्मा): प्रदेश में विधानसभा चुनाव में मिली कांग्रेस को हार के बाद अब आर्थिक मंदी के दौर से गुजारना पड़ रहा है। हिमाचल कांग्रेस अपने कार्यालय के खर्चे पूरे करने में असमर्थ नजर आ रही है। इसलिए कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से चंदा इकट्ठा करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए बाकायदा पार्टी हाईकमान ने चिट्ठी भी भेजी है और कार्यकर्ताओं को लोगों से चंदा इकट्ठा करने के लिए आग्रह किया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संविधान है। उसके अनुसार ही पार्टी हाईकमान ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और ऑफिस बियर से बकाया मासिक फीस जमा करने को कहा है।

पार्टी में फंड की कमी चल रही है, इसके लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के सहयोग से दूर किया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव में सभी पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेंगे और प्रदेश में चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। वहीं भाजपा ने कांग्रेस की आर्थिक स्थिति पर तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस जानबूझकर अपने आप को बेचारा साबित करने में लगी हुई है। कांग्रेस के पास फंड्स की कोई कमी नहीं है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा है कि नोटबंदी का कांग्रेस ने सबसे ज्यादा विरोध किया था। शायद कांग्रेस को इससे नुकसान हुआ हो तभी कांग्रेस लोगों को ठगने के लिए चंदा इकट्ठा करने जा रही है।

कांग्रेस के पास अभी भी बहुत पैसा है। वह लोगों के बीच में खुद को बेचारा साबित करनी चाहती है। इसलिए जानबूझकर इस तरह का नाटक कर रही है लेकिन लोग सारी चीजें समझते हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस पार्टी की हालात देश भर में काफी खराब चल रही है। हिमाचल में भी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है, जिससे कांग्रेस की आर्थिक स्थिति पूरी तरफ से डगमगा गई है। वहीं भाजपा कांग्रेस की ऐसी हालत का मजाक उड़ाने का कोई मौका नही छोड़ रही है। 2019 में लोकसभा चुनाव है। ऐसे में कांग्रेस को चुनाव मैदान में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जबकि भाजपा आर्थिक रूप से काफी मजबूत नजर आ रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!