संगठनात्मक चुनाव को लेकर भाजपा ने किया तिथियों का ऐलान

Edited By Vijay, Updated: 23 Aug, 2019 05:18 PM

bjp meeting in shimla

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पूर्व विदेश मंत्री व भाजपा नेता सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी...

शिमला (तिलक राज): भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पूर्व विदेश मंत्री व भाजपा नेता सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मिक शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर सत्ती ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के लिए कार्यक्रम की भी घोषणा की, जिसमें 11 से 30 सितम्बर तक बूथ अध्यक्ष तथा बूथ समिति सदस्यों का चुनाव होगा। इसके बाद 11 से 31 अक्तूबर तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव, मंडल स्तर पर समितियों का गठन, 11 से 30 नवम्बर तक जिला अध्यक्ष तथा प्रदेश परिषद सदस्यों का चुनाव तथा 1 से 15 दिसम्बर तक प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का चुनाव होगा।

संविधान के अनुसार 3 वर्षों में चुनाव करवाती है भाजपा

सत्ती ने कहा कि भाजपा अकेली ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो संविधान के अनुसार 3 वर्षों में चुनाव करवाती है और चुनाव का उद्देश्य आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करना है। यही कारण है कि आज बूथ स्तर पर काम करने वाला कार्यकर्ता भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री जैसे पद पर विराजमान है। भाजपा के आंतरिक लोकतंत्र का ही परिणाम है कि भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने का गौरव प्राप्त करता है। भाजपा के आंतरिक लोकतंत्र का ही परिणाम है कि यहां छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी आगे बढऩे के लिए पर्याप्त अवसर प्राप्त होते हैं।

सबको साथ लेकर चलने वाले को दिया जाए दायित्व : जयराम

इस मौके पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि 6 जुलाई से प्रारंभ हुआ सदस्यता अभियान अब समापन की ओर बढ़ रहा है। प्राथमिक सदस्यता 20 अगस्त को सम्पन्न हो चुकी है और अब प्रदेश में सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य शुरू हो चुका है जो 31 अगस्त तक चलेगा। इसके उपरांत संगठन के चुनाव आरंभ होंगे। बूथ कमेटी से लेकर प्रदेश स्तर तक के चुनाव पूरी प्रक्रिया के साथ सम्पन्न होंगे। हमारी पार्टी का बूथ स्तर का कार्यकर्ता संगठन का कार्य करते-करते मंडल से लेकर जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से पार्टी के लिए काम करता है वह पार्टी के उच्च पदों तक पहुंच जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन स्वस्थ बने, मजबूत बने इसलिए दायित्व ऐसे व्यक्ति को दिया जाए जो सबको साथ लेकर चले।

कार्यकर्ताओं की बदौलत विश्व का सबसे बड़ा दल बना भाजपा

सीएम ने कहा कि हमारी पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी लगन से पार्टी का कार्य कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं की बदौलत आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है और यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम ऐसी पार्टी के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश को देशभर में सर्वाधिक मत प्रतिशत प्राप्त हुआ है और यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीयत व नीतियों, प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण संभव हो पाया है। सरकार निरंतर बने, बार-बार बने इसके लिए हम सभी को मिल-जुलकर काम करना होगा ताकि प्रदेश के विकास में किसी भी प्रकार की कोई बाधा न आए। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों सहित सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा जिला प्रभारी, भाजपा जिलाध्यक्ष तथा जिला चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!