कोरोना से बचाव को भाजपा महिला मोर्चा ने शुरू किया जागरूकता अभियान

Edited By Vijay, Updated: 11 Dec, 2020 07:00 PM

bjp mahila morcha started awareness campaign to rescue from corona

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के चलते लोगों को कोरोना के बारे जागरूक किया गया तथा बिना मास्क घूम रहे लोगों को मुफ्त में मास्क वितरित किए गए।

नूरपुर (संजीव महाजन): भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के चलते लोगों को कोरोना के बारे जागरूक किया गया तथा बिना मास्क घूम रहे लोगों को मुफ्त में मास्क वितरित किए गए। भाजपा महिला मोर्चा ज्वाली की अध्यक्ष मधु बाला की अध्यक्षता में महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सरोज कुमारी, जिला महिका मोर्चा कोषाध्यक्ष बिनता गुलेरिया, जिला महिला महामंत्री कमलेश शर्मा, जिला परिषद शीला धीमान, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य राज कुमारी, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अमिता कुमारी, नीलम धीमान, स्वर्णा देवी द्वारा कोटला, कुठेहड़, भरमाड़, चलवाड़ा, कैहरियां व एसडीएम कार्यालय में 1500 मास्क मुफ्त वितरित किए गए।
PunjabKesari, Awareness Campaign Image

महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि दिनोंदिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार की सख्ती के बावजूद भी लोग मुंह पर मास्क नहीं लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमें कोरोना से बचना है तो मुंह पर मास्क लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ‘‘दो गज की दूरी, है बहुत जरूरी’’। उन्होंने कहा कि जनता स्वयं भी जागरूक हो तथा दूसरों को भी जागरूक करे।
PunjabKesari, BJP Mahila Morcha Image

वहीं भाजपा महिला मोर्चा नूरपुर की अध्यक्ष दीक्षा पठानिया की अध्यक्षता में महिला मोर्चा ने नूरपुर सिविल अस्पताल, एसडीएम कार्यालय सहित मिनी सचिवालय में 2 हजार मास्क व 1 हजार सैनिटाइजर मुफ्त वितरित किया। इस मौके पर वन युवा सेवाएं व खेल मंत्री की पत्नी वंदना पठानिया विशेष तौर पर मौजूद रहीं।
PunjabKesari, BJP Mahila Morcha Image

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!