Edited By kirti, Updated: 16 Mar, 2019 03:32 PM
लोकसभा चुनावों की रणभेरी बजने के बाद से भाजपा व कांग्रेस दोंनो ही दलों ने कमर कस ली है। शिमला में भाजपा विधायक दल की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनावों को लेकर बैठक में
शिमला( योगराज): लोकसभा चुनावों की रणभेरी बजने के बाद से भाजपा व कांग्रेस दोंनो ही दलों ने कमर कस ली है। शिमला में भाजपा विधायक दल की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनावों को लेकर बैठक में भाजपा जनप्रतिनिधियों की ड्यूटी तय की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में भाजपा चारों सीटों पर काबिज है और इस बार भी भाजपा फिर से चारों सीटें जीतेगी।
मंडी से सुखराम परिवार के टिकट की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी कोई नाराजगी नहीं है न ही अभी नाराजगी की कोई बात होनी चाहिए। सुखराम से अभी तक उनकी कोई मुलाकात नही हुई है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है इसलिए टिकट के चाहवानो की लंबी फेरहिस्त है। लेकिन टिकट पर अंतिम निर्णय आलाकमान करेगा। क्योंकि परलीमेंट्री बोर्ड टिकट तय करता है।