SHO के साथ बदतमीजी पर उतरे बीजेपी विधायक, दी धमकी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 02 Sep, 2017 01:57 PM

bjp legislator threatened with defamation with sho

हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर क्षेत्र के उपमंडल नादौन में भाजपा कार्यकर्ताओं और..

हमीरपुर : सीएम का पुतला जलाने को लेकर भाजपा विधायक दबंगई पर उतर आए। अपने समर्थकों के साथ नादौन से भाजपा विधायक विजय अग्निहोत्री ने एसएसओ के साथ धक्कामुक्की की और धमकाया। कार्यकर्ताओं ने विधायक की मौजूदगी में ही एसएचओ को धमकाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार सिर्फ 2 माह की है, इसके बाद देखते हैं फिर क्या होता है। इतना ही नहीं एक कार्यकर्ता ने एसएचओ के कंधे पर लगे स्टार को लेकर टिप्पणी कर दी। मामला काफी तनावपूर्ण होने के बाद एसएचओ ने भाजपा विधायक और उनके समर्थकों को काफी समझाने की कोशिश की पर किसी ने भी कोई बात नहीं सुनी और उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता एसएचओ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आगे निकल गए। वहीं दूसरी ओर उन्होंने सीएम का पुतला पुलिस के सामने फूंका। जब पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो वह बदतमीजी पर उतारू हो गए।

 
शिमला प्रकरण के बाद पुलिस का टूटा मनोबल
अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस ने उनके साथ बदतमीजी की है। भाजपा कार्यकर्ता कोटखाई की गुड़िया को न्याय दिलवाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें सीएम का पुतला जलाने से रोका और कार्यकर्ताओं को धमकाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को नरेंद्र मोदी और सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला जलाते हुए तो पुलिस कभी नहीं रोकती है। एक देश में दो तरह की कार्यप्रणाली बर्दाश्त नहीं होगी। बताया जा रहा कि कोटखाई मामले में पुलिस के बड़े अधिकारियों पर सीबीआई की कार्रवाई के बाद जिला पुलिस अधीक्षक भी शांत पड़ गए हैं। नादौन में सुबह साढ़े 11 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पुलिस और एसएचओ के साथ बदतमीजी की और शाम 5 बजे तक पुलिस अधीक्षक इस मामले पर शांत रहे और मामले में अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं। नादौन में हुए इस घटनाक्रम से पता चल रहा कि पुलिस अपना हौसला खो चुकी है।

पुलिस से हाथापाई भाजपा की संकीर्ण सोच
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठन सचिव राजीव चोपड़ा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ हाथापाई कर अपनी संकीर्ण सोच का परिचय दिया है। इसकी कांग्रेस सेवादल कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आए दिन कहते हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। नादौन में कानून को अपने हाथ में लेकर भाजपा विधायक पुलिस के साथ धक्कामुक्की करते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!