राजनीति में प्रियंका की एंट्री से बौखलाहट में है भाजपा नेतृत्व : अनीता वर्मा

Edited By Vijay, Updated: 30 Jan, 2019 08:57 PM

bjp leadership gloom by priyanka s entry in politics

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अनीता वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र की भाजपा सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया है, वो भारतीय इतिहास में काला अध्याय साबित होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी...

हमीरपुर: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अनीता वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र की भाजपा सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया है, वो भारतीय इतिहास में काला अध्याय साबित होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही घटिया टिप्पणी महिलाओं के प्रति भाजपा की विचारधारा दर्शाती है। देश के लोग प्रियंका गांधी में स्वर्गीय इंदिरा गांधी की छवि को देखते हैं और दादी के गुणों से परिपूर्ण प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से भाजपा नेतृत्व बौखलाहट में है।

अनुराग ठाकुर की टिप्पणी पर की निंदा

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की राजनीतिक सक्रियता राहुल गांधी की भाजपा को चारों खाने चित करने की कुशल रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा संसद में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर भी निंदा करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं का विरोधियों को दबाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जोकि लोकतंत्र में उचित नहीं है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!