Edited By Vijay, Updated: 22 May, 2022 10:06 PM
कांगड़ा जिले की नूरपूर विधानसभा के कस्बा जसूर में भाजपा नेता व समाजसेवी रणबीर सिंह निक्का ने परिवर्तन रैली का आगाज किया, जिसमें विधानसभा की 51 पंचायतों से भारी संख्या से उनके समर्थक, महिला शक्ति व लोग पहुंचे।
नूरपुर (संजीव महाजन): कांगड़ा जिले की नूरपूर विधानसभा के कस्बा जसूर में भाजपा नेता व समाजसेवी रणबीर सिंह निक्का ने परिवर्तन रैली का आगाज किया, जिसमें विधानसभा की 51 पंचायतों से भारी संख्या से उनके समर्थक, महिला शक्ति व लोग पहुंचे। रणवीर सिंह निक्का ने यह परिवर्तन रैली भाजपा सरकार और नूरपूर के भाजपा विधायक मंत्री, पूर्व कांग्रेस विधायक को अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाते हुए की है क्योंकि जबसे रणबीर सिंह निक्का को भाजपा नूरपुर संगठनात्मक जिला महामंत्री पद से हटाया गया है तबसे इन्होंने बगावत का बिगुल फूंक दिया था और भाजपा से हटकर अपना अलग समर्थन जुटाना शुरू कर दिया था। परिवर्तन रैली को देखते यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नूरपूर विधानसभा में भाजपा व कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनावों में रणबीर सिंह निक्का बड़ी टक्कर देंगे।
मंत्री पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
रणवीर सिंह निक्का ने परिवर्तन रैली में आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के मौजूदा नूरपुर के विधायक व मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इसकी जांच करने की मांग की। उन्होंने भूतपूर्व कांग्रेस के विधायक पर जनता की अनदेखी का आरोप लगाया और लोगों से अपने लिए सहयोग मांगा। उन्होंने नूरपुर में बढ़ रहे भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के समाधान का वायदा किया। उन्होंने हर पंचायत से आए लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि अगर आप मुझे एक बार मौका देंगे तो मैं जनता की सेवा करूंगा, भ्रष्टाचार को खत्म करूंगा तथा बेरोजगारी को खत्म करने के लिए काम करूंगा। मैं अपने वेतन को लोगों की भलाई के लिए लगाऊंगा न कि दूसरे नेताओं की तरह अपनी जेब भरने का काम करूंगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here