Edited By Ekta, Updated: 18 Jun, 2018 05:38 PM
कांगड़ा की मजदूर कुटिया में एकाएक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बाद अब बीजेपी के नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गुलाब सिंह ठाकुर जीएस बाली से मिलने उनके घर पहुंचे। गुलाब सिंह ठाकुर और पूर्व परिवहन मंत्री
कांगड़ा (अविनाश)- कांगड़ा की मजदूर कुटिया में एकाएक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बाद अब बीजेपी के नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गुलाब सिंह ठाकुर जीएस बाली से मिलने उनके घर पहुंचे। गुलाब सिंह ठाकुर और पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली के बीच घंटों बातचीत हुई। इस दौरान गुलाब सिंह ठाकुर ने उनके स्वास्थ्य का हालचाल लिया और जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि गुलाब सिंह ठाकुर मंडी जिला की जोगिंद्रनगर सीट से बीजेपी के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। जीएस बाली पिछले एक महीने से अस्वस्थ चल रहे हैं और चाहे कांग्रेस हो या बीजेपी तमाम कद्दावर नेता उनसे मिलने पहुंच रहे हैं।