BJP ने शुरू किया ये अभियान, हिमाचल के 7 लाख घरों पर लहराएगा पार्टी का झंडा

Edited By Vijay, Updated: 12 Feb, 2019 04:16 PM

bjp launches these campaign party flag wiped over 7 lakh houses

लोकसभा चुनावों में घर-घर तक पार्टी का प्रचार करने के लिए भाजपा ने अभी से कमर कस ली है। भाजपा हाईकमान के आदेश पर हिमाचल भाजपा ने आज मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान की शुरूआत की है। अभियान का शुभारंभ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना में...

ऊना (अमित): लोकसभा चुनावों में घर-घर तक पार्टी का प्रचार करने के लिए भाजपा ने अभी से कमर कस ली है। भाजपा हाईकमान के आदेश पर हिमाचल भाजपा ने आज मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान की शुरूआत की है। अभियान का शुभारंभ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना में जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी का ध्वज फहराकर किया। भाजपा का यह अभियान 2 मार्च तक चलेगा, जिसके तहत भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में करीब 7 लाख झंडे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों के साथ-साथ अपने आसपड़ोस के घरों में भी भाजपा का झंडा लगाएंगे। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं को आमजन से सांझा करेंगे।

झंडा लगाते समय सैल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे कार्यकर्ता

भाजपा के कार्यकर्ता झंडा लगाते समय अपनी सैल्फी भी सोशल मीडिया पर मेरा परिवार भाजपा परिवार हैश टैग के साथ शेयर करेंगे। इसके साथ ही आने वाले दिनों में जनता से संपर्क साधने के लिए भाजपा कई अभियान शुरू करने जा रही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनावों में जनता से समर्थन लेने के लिए विशेष अभियान चला रही है। उन्होंने लोकसभा चुनावों में हिमाचल की चारों सीटों पर विजय पताका फहराने का दावा भी किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!