करसोग मंडल का सदस्यता अभियान शुरू, एक माह में इतने हजार सदस्य जोड़ेगी भाजपा

Edited By Vijay, Updated: 06 Jul, 2019 06:16 PM

bjp karsog mandal membership campaign

करसोग भाजपा मंडल एक माह में 8 हजार लोगों को पार्टी के साथ जोड़ेगी। शनिवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा मंडल ने करसोग विधायक हीरा लाल की मौजूदगी में बस स्टैंड से अपना सदस्यता अभियान शुरू किया।

करसोग (धर्मवीर): करसोग भाजपा मंडल एक माह में 8 हजार लोगों को पार्टी के साथ जोड़ेगी। शनिवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा मंडल ने करसोग विधायक हीरा लाल की मौजूदगी में बस स्टैंड से अपना सदस्यता अभियान शुरू किया। यह अभियान 104 बूथों पर भी आरम्भ किया गया, जो 11 अगस्त तक चलेगा। इसमें 18 साल से ऊपर की आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन और ऑफलाइन भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकता है।

भाजपा मंडल करसोग में 20,000 सदस्य

वर्तमान में भाजपा मंडल करसोग में 20,000 सदस्य हैं। अगले एक माह में भाजपा सदस्यों की संख्या में 8 हजार सदस्यों का और इजाफा करेगी। इसके लिए बूथ स्तर पर सभी बूथ पालकों को अधिक से अधिक सदस्यों को पार्टी से जोडऩे के निर्देश जारी किए गए हैं। विधायक हीरालाल का कहना है कि भाजपा करसोग मंडल ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। बस स्टैंड करसोग से शुरू हुआ यह अभियान 11 अगस्त तक चलेगा।

ये रहे मौके पर मौजूद

इस अवसर पर करसोग भाजपा मंडल के अध्यक्ष कुंदन ठाकुर, महामंत्री खुशीराम, रामलाल, पूरनचंद, नवीन गुप्ता, बबिता, रजनीश, टेक चंद सहित बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व विभिन्न ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!