'पेपर्ज लीक मामले में राजनीति कर रही BJP'

Edited By kirti, Updated: 12 Apr, 2018 12:30 PM

bjp is doing politics in pepper leake case

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हजारी लाल धीमान ने कहा कि भाजपा सी.बी.एस.ई. पेपर लीक मामले को राजनीति के साथ जोड़ रही है और इस मामले को तोड़ा मरोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक की छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। हजारी लाल ने कहा कि स्थानीय...

ऊना: ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हजारी लाल धीमान ने कहा कि भाजपा सी.बी.एस.ई. पेपर लीक मामले को राजनीति के साथ जोड़ रही है और इस मामले को तोड़ा मरोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक की छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। हजारी लाल ने कहा कि स्थानीय विधायक के साथ कोई भी फोटो खिंचवा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता व पूर्व विधायक भी मौजूदा विधायक सतपाल रायजादा के साथ फोटो खिंचवा सकते हैं। कांग्रेस उनका भी स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा बताए कि जिन लोगों ने नंगड़ा के पंचायत प्रधान पर हमला किया था वह किस पार्टी से संबंध रखते हैं। किसकी शह पर माफिया को संरक्षण दिया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!