भाजपा साधु संतों की नहीं गुंडा तत्वों की पार्टी: डॉ राजेश शर्मा

Edited By prashant sharma, Updated: 03 Sep, 2021 05:05 PM

bjp is a party of punk elements not of saints dr rajesh sharma

सुलह के पूर्व विधायक जगजीवन पाल से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मारपीट पर कांग्रेस ने संज्ञान लिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डाॅ. राजेश शर्मा ने कहा कि देवभूमि में लगातार अत्याचार हो रहे हैं। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में डाॅ.राजेश शर्मा ने आरोप...

धर्मशाला (नृपजीत निप्पी) : सुलह के पूर्व विधायक जगजीवन पाल से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मारपीट पर कांग्रेस ने संज्ञान लिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डाॅ. राजेश शर्मा ने कहा कि देवभूमि में लगातार अत्याचार हो रहे हैं। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में डाॅ.राजेश शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा के गुुंडातत्वों ने सुलह के पूर्व विधायक पर हमला किया, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता व कार्यकर्ता सत्ता के नशे में चूर होकर देवभूमि को यूपी, बिहार या बंगाल न बनाएं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक शांतिपूर्वक ढंग से जहां पंचायत भवन का शिलान्यास होना था, वहां न होने के चलते अपना विरोध जता रहे थे, लेकिन इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया। डाॅ. राजेश ने कहा कि पहले भाजपा को साधु-संतों की पार्टी कहा जाता था, लेकिन वर्तमान में जिस तरह की घटनाएं घटित हो रही है, उससे यह कहना गलत न होगा कि भाजपा गुंडा तत्वों की पार्टी बन गई है। लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं पूर्व विधायक से बात की है तथा उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सुलह की घटना ने दर्शा दिया है कि भाजपा राज में कोई सुरक्षित नहीं है। डाॅ. राजेश ने कहा कि हिमाचल को किसी भी सूरत में बिहार नहीं बनने दिया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!