राजेंद्र राणा के बयान पर बलदेव शर्मा का पलटवार, कहा-कर्मचारी हितैषी है BJP सरकार

Edited By kirti, Updated: 29 Feb, 2020 07:24 PM

bjp government employee friendly baldev sharma

जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा के विधानसभा में दिए गए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जाता है और बीजेपी सरकार हमेशा कर्मचारियों की हितेषी रही है।

सुजानपुर (अशोक राणा): जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा के विधानसभा में दिए गए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जाता है और बीजेपी सरकार हमेशा कर्मचारियों की हितेषी रही है। सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने विधानसभा सदन में कहा था कि मौजूदा बीजेपी सरकार में अत्यधिक कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं, जिस पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय कर्मचारियों के तबादले किए जाते हैं और प्रताड़ित भी किया जाता है लेकिन भाजपा की जितनी भी सरकारें प्रदेश में आई है यह सभी कर्मचारियों की हितैषी रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में जनता के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का प्रदेश के हर आम आदमी को लाभ पहुंच रहा है। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की मदद से हिमाचल विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। कांग्रेस विधायक द्वारा प्रदेश सरकार पर लगाया गया आरोप निराधार है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ की राजनीति करती आई है और झूठे बयान देकर जनता को गुमराह करती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!