BJP के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda इस दिन आएंगे बिलासपुर, ऐसे होगा अभिनंदन (Video)

Edited By Vijay, Updated: 27 Sep, 2019 02:38 PM

भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिला आ रहे जगत प्रकाश नड्डा के बिलासपुर दौरे को सफल बनाने को लेकर प्रदेश भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष 7 से 9 अक्तूबर तक...

बिलासपुर: भाजपा का  कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिला आ रहे जगत प्रकाश नड्डा के बिलासपुर दौरे को सफल बनाने को लेकर प्रदेश भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष 7 से 9 अक्तूबर तक बिलासपुर में रहेंगे। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला व सिरमौर के पच्छाद में होने वाले उपचुनाव के दौरान भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि अपने दौरे के दौरान नड्डा प्रदेश के नेताओं से इन चुनावों को लेकर मंत्रणा करेंगे तथा फीडबैक लेंगे। वहीं संगठन के चुनावों को लेकर भी कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश के नेताओं की नब्ज टटोलेंगे तथा आगामी प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर भी विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है।
PunjabKesari, Meeting Image

सत्ती की अध्यक्षता में आयोजित की बैठक

जेपी नड्डा के बिलासपुर दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में भाषा एवं संस्कृति विभाग बिलासपुर के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार एवं प्रदेश सचिव त्रिलोक जम्वाल, भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, सदर विधायक सुभाष ठाकुर, घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग व झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
PunjabKesari, Meeting Image

7 अक्तूबर को मां नयनादेवी के दरबार में शीश नवाएंगे नड्डा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 7 अक्तूबर को मां नयनादेवी के दरबार में माथा टेकेंगे और उसके बाद चौपर के माध्यम से बिलासपुर पहुंचेंगे। बिलासपुर पहुंचने पर अभिनंदन रैली में उनको सम्मानित किया जाएगा। इस रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। 8 अक्तूबर को नड्डा अपने निजी कार्यक्रम के तहत बिलासपुर में ही रहेंगे। इस दिन वह बिलासपुर के धौलरा मंदिर में होने वाले शारदीय नवरात्रों में भाग लेंगे। 9 अक्तूबर को वह बिलासपुर से मंडी को रवाना होंगे।

बिलासपुर व मंडी जिला की सीमा पर होगा अभिनंदन

नड्डा का बिलासपुर व मंडी जिला की सीमा पर अभिनंदन किया जाएगा और उसके बाद उनका सुंदरनगर तथा मंडी के सेरीमंच पर भी अभिनंदन किया जाएगा। शाम को नड्डा कुल्लू को रवाना होंगे तथा 10 अक्तूबर को भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कुल्लू से दिल्ली को रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि जगत प्रकाश नड्डा के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!