हिमाचल में BJP ने रचा इतिहास, चारों प्रत्याशियों ने हासिल किए रिकॉर्ड मत

Edited By Vijay, Updated: 23 May, 2019 10:12 PM

bjp created history in himachal

हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं ने इस मर्तबा जहां लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड 72 फीसदी से ज्यादा मतदान किया तो वहीं दूसरी तरफ हिमाचल के चारों उम्मीदवारों को रिकॉर्ड मतों से बढ़त दिलाई है। 2 उम्मीदवारों ने 3 लाख से अधिक तो 2 ने 4 लाख से अधिक वोटों से बढ़त...

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं ने इस मर्तबा जहां लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड 72 फीसदी से ज्यादा मतदान किया तो वहीं दूसरी तरफ हिमाचल के चारों उम्मीदवारों को रिकॉर्ड मतों से बढ़त दिलाई है। 2 उम्मीदवारों ने 3 लाख से अधिक तो 2 ने 4 लाख से अधिक वोटों से बढ़त बनाई है। ये देश भर में सबसे ज्यादा बढ़त मानी जा रही है। हिमाचल प्रदेश के आधिकारिक रूप से घोषित हुए फाइनल रिजल्ट के मुताबिक कांगड़ा संसदीय सीट से किशन कपूर 4,77,623 से आगे हैं। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर 3,99,572 से, शिमला से सुरेश कश्यप 3,27,515 से आगे जबकि मंडी से रामस्वरूप शर्मा 4,05,459 से आगे हैं।

पहले से तय था भाजपा प्रदेश की चारों सीटें जीतेगी : जयराम

चुनावी परिणामों के बाद भाजपा जश्न में डूब गई है। भाजपा कार्यालय से लेकर मुख्यमंत्री के सरकारी आवास तक बाजे-गाजे और पटाखे फोड़ कर कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के चुनावी परिणाम से साफ हो गया है कि देश में मोदी लहर चल रही है और ये पहले ही तय था कि भाजपा प्रदेश की चारों सीटें जीतेगी इसलिए भाजपा केवल बढ़त बढ़ाने के लिए काम कर रही थी। सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों से बढ़त मिलना अपने आप मे रिकॉर्ड है।

वीरभद्र ने सुक्खू पर फोड़ा हार का ठीकरा, ई.वी.एम. पर भी उठाए सवाल

वहीं कांग्रेस कार्यालय में चुनावी रुझान आने के बाद सनाटा छा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हार का ठीकरा पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के सिर फोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सुक्खू ने पार्टी का इतना बड़ा नुक्सान कर दिया कि पार्टी उससे उभर ही नहीं पाई। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बदल गया तब तक काफी देर हो चुकी थी। अगर कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व पहले पार्टी में बदलाव करता तो प्रदेश में कांग्रेस जीत दर्ज कर सकती थी। उन्होंने ई.वी.एम. पर भी सवाल उठाए और कहा कि ई.वी.एम. अमेरिका जैसे देश मे भी फेल हो चुकी है। इसलिए ई.वी.एम. की विश्वसनीयता भी सवालों के घेरे में है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!