पंचायत समिति रैत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की ताजपोशी

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 08 Feb, 2021 06:43 PM

bjp coronation to the post of chairman and v president of panchayat samiti

पंचायत समिति रैत पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। सोमवार को हुए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव में विजय कुमार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए मोनी बाला ने 17 वोट हांसिल कर जीत हासिल की। अध्यक्ष विजय कुमार ने रैत विकास खंड के पंचायत समिति...

शाहपुर (कालड़ा) : पंचायत समिति रैत पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। सोमवार को हुए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव में विजय कुमार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए मोनी बाला ने 17 वोट हांसिल कर जीत हासिल की। अध्यक्ष विजय कुमार ने रैत विकास खंड के पंचायत समिति बंडी क्षेत्र से चुनाव लड़कर जीत हांसिल की थी। साथ ही वर्तमान  में भाजपा युवा मोर्चा मंडल शाहपुर के अध्यक्ष भी हैं। पंचायत समिति रैत का अध्यक्ष पद ओ.बी.सी. वर्ग के लिए आरक्षित था, जिसमें विजय कुमार का मुकाबला हितेश कुमार के साथ था, लेकिन हितेश कुमार ओ.बी.सी. की औपचारिकता पूरी नहीं कर पाए, जिससे विजय कुमार  निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। वहीं ब्लॉक उपाध्यक्ष मोनू बाला ने विकास खंड रैत के दुरगेला क्षेत्र से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी।

अनारक्षित उपाध्यक्ष पद के लिए मोनी बाला का मुकाबला सुमन देवी से हुआ। जिसमें मोनी बाला ने 26 वोटों में17 वोट ले कर जीत हासिल की और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा किया। मोनी बाला भाजपा की सदस्य भी हैं।जीतने के बाद अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि क्षेत्र की सभी पंचायतों का एक सामान विकास करवाया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री सरवीन चौधरी ने दोनों को बधाई दी और माला पहना कर सभी सदस्यों का स्वागत किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!