शिमला में भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी हैं इतने करोड़ के मालिक, जानने के लिए पढ़ें खबर

Edited By Vijay, Updated: 25 Apr, 2019 10:44 PM

bjp congress candidate in shimla is the owner of so many crore

शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस तथा भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ रहे दोनों प्रत्याशियों की चल-अचल संपत्ति करोड़ों में है। भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के पास 2.28 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है तो कांग्रेस प्रत्याशी डा. धनीराम शांडिल के पास 3.68 करोड़...

शिमला: शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस तथा भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ रहे दोनों प्रत्याशियों की चल-अचल संपत्ति करोड़ों में है। भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के पास 2.28 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है तो कांग्रेस प्रत्याशी डा. धनीराम शांडिल के पास 3.68 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। शिमला संसदीय क्षेत्र से सुरेश कश्यप ने वीरवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन अधिकारी को दिए शपथ पत्र में 2.28 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति दर्शाई है। इसमें उनकी चल संपत्ति 58 लाख रुपए और अचल संपत्ति 1.70 करोड़ रुपए है। यह चल-अचल संपत्ति उनकी और उनके ऊपर आश्रितों की है। चल-अचल संपत्ति के अलावा कश्यप के पास 2 वाहन व करीब 3 लाख की कीमत के 100 ग्राम सोने के जेवरात हैं। उनके परिवार के पास करीब 430 ग्राम सोने के जेवरात हैं। इनकी कीमत 13 लाख रुपए के करीब है।

सुरेश के पास 50 तो परिवार के पास 80 हजार रुपए की नकदी

भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने शिमला संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करते समय यह जानकारी शपथ पत्र में दी है। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी को अपनी तथा परिवार की चल-अचल संपत्तियों का विवरण दिया। उनके पास करीब 50 हजार रुपए और उनके परिवार के पास 80 हजार रुपए की नकदी भी है। सुरेश कश्यप व उसके परिवार पर क्रमश: 29 लाख, 6 लाख, 3 लाख, 12 लाख, 8 लाख, 7 लाख और करीब 4 लाख रुपए से अधिक के अलग-अलग मदों के ऋण हैं। यानी कुल मिलाकर 70 लाख रुपए से अधिक का ऋण है जबकि उनके आश्रित पर 8 लाख रुपए के करीब अलग से ऋण है।

कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल 3.68 करोड़ के मालिक

उधर, शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डा. धनीराम शांडिल ने बीते बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करते समय 3.68 करोड़ रुपए की संपत्ति को दर्शाया है। शांडिल की तरफ से दायर शपथ पत्र के अनुसार उनके पास 1.61 करोड़ की चल तथा 2.08 करोड़ की अचल संपत्ति है। वर्ष 2017 के मुकाबले धनीराम शांडिल की संपत्ति में 2.61 करोड़ की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। शांडिल की चल संपत्ति में 1.30 करोड़ रुपए तथा अचल संपत्ति में 1.32 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। 2017 में शांडिल के पास 1.02 बीघा कृषि भूमि थी लेकिन अब उनके पास 06-06 बीघा कृषि भूमि हो गई है। शांडिल की अचल संपत्ति में बढ़ौतरी का एक कारण जमीन की वैल्यू में बढ़ौतरी भी बताया जा रहा है।  शिक्षा की बात करें धनीराम शांडिल ने राजनीतिक विज्ञान में प्रदेश विश्वविद्यालय से पीएच.डी. कर रखी है। शांडिल ने 32.74 लाख रुपए की आय टैक्सेबल बता रखी है। उन्होंने 41.12 लाख की देनदारियां शपथ पत्र में बताई हैं।

5,808 रुपए के साथ चुनाव मैदान में उतरे रवि

शिमला संसदीय सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रवि कुमार मात्र 5,808 रुपए जेब में नकदी के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। रवि के पास नकदी तो 5 हजार रुपए की है लेकिन चल व अचल संपत्ति नहीं है। इसका खुलासा रवि ने नामांकन के साथ दाखिल शपथ पत्र में किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!