एक साल पर निकम्मेपन का जश्न मना रही भाजपा : कर्ण सिंह पठानिया

Edited By Vijay, Updated: 25 Dec, 2018 11:13 PM

bjp celebrating disrespect for one year

प्रदेश में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रस्तावित कार्यक्रम को कांग्रेस संगठनात्मक जिला नूरपुर अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया ने आड़े हाथों लिया है। इस बारे एक प्रैस कांफ्रैंस करते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार व सांसद शांता कुमार पर भी निशाना साधा...

इंदौरा (अजीज): प्रदेश में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रस्तावित कार्यक्रम को कांग्रेस संगठनात्मक जिला नूरपुर अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया ने आड़े हाथों लिया है। इस बारे एक प्रैस कांफ्रैंस करते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार व सांसद शांता कुमार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक साल में निकम्मी सरकार साबित हुई है और प्रदेश बदहाली की सीढिय़ां चढ़ता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पीने के पानी की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। सड़कें बदहाल व सरकारी दफ्तरों में रिक्तियों की भरमार है, ऐसे में प्रदेश सरकार अपने निकम्मेपन का जश्न मनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा 15 अगस्त के मौके पर इंदौरा में की गई मिनी सचिवालय, लोक निर्माण विभाग डिवीजन, 3 करोड़ के नलकूपों की घोषणा पर भी अमलीजामा नहीं पहनाया गया है।

इंदौरा में कभी नहीं आए सांसद शांता कुमार

उधर, सांसद शांता कुमार पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि शांता ने इंदौरा में कभी दर्शन नहीं दिए जबकि इंदौरा से उन्हें हमेशा बहुमत मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार होने के बावजूद प्रदेश के लिए किसी योजना को ला पाने में सांसद क्यों विफ ल रहे, जनता इसका जवाब चाहती है। इस अवसर पर कांग्रेस मंडलाध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच, एस.सी. सैल जिला अध्यक्ष कमल किशोर व पूर्व प्रधान लाला गुलशन लाल भी उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!