BJP की जीत पर शिमला में जश्न, खूब बंटीं मिठाइयां-फोड़े पटाखे

Edited By Vijay, Updated: 23 May, 2019 07:48 PM

bjp celebrate in shimla

हिमाचल में चारों सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत का पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर में धूमधाम से जश्न मनाया। प्रदेश में दोपहर बाद करीब 2 बजे यह साफ हो गया था कि भाजपा ने चारों सीटों पर विजय हासिल कर ली है। इसके बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

शिमला: हिमाचल में चारों सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत का पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर में धूमधाम से जश्न मनाया। प्रदेश में दोपहर बाद करीब 2 बजे यह साफ हो गया था कि भाजपा ने चारों सीटों पर विजय हासिल कर ली है। इसके बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया। ओकओवर से लेकर भाजपा कार्यालय और शहर भर में जीत की खुशी का माहौल रहा।
PunjabKesari, Victory Rally Image

सी.टी.ओ. से लेकर शेर-ए-पंजाब तक निकाली विजय रैली

इस दौरान शहर भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर मिठाइयां बांटीं और खूब पटाखे भी फोड़े। वहीं कार्यकर्ताओं ने सी.टी.ओ. से लेकर शेर-ए-पंजाब तक विजय रैली भी निकाली। इस दौरान कार्यकत्र्ताओं में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी शामिल रहे। जश्न के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा कार्यालय भी पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। वहीं ओकओवर में कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाते हुए पहाड़ी नाटी डाली और खुशी जाहिर की।
PunjabKesari, Victory Rally Image

टुटू बाजार में बांंटे 71 किलो लड्डू

भाजपा की जीत का जश्न शहर सहित शहर के उपनगरों में भी खूब रहा। टुटू के पार्षद विवेक शर्मा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने टुटू बाजार सहित आने-जाने वाली बसों में 71 किलो लड्डू बांटे। इस मौके पर भाजपा नेता प्रमोद शर्मा, मेला राम, संदीप ठाकुर, निर्मला चौहान और रणदीप कंवर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यालय में पसरा सन्नाटा

लोकसभा चुनाव परिणाम के रुझान शुरू होते ही कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर मौजूद रहे लेकिन जिस तरह से चुनावी परिणाम सामने आए तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चेहरे मुरझाए दिखे। वहीं अन्य कार्यकर्ता भी शहर में नहीं दिखाई दिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!