Ex CM वीरभद्र बोले-बिना गाली के बात नहीं करते BJP उम्मीदवार

Edited By kirti, Updated: 16 Apr, 2019 09:46 AM

bjp candidates do not talk about unbecoming

धर्मशाला के निकट गांव पास्सू में आयोजित कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकत्र्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित प्रदेश के आला कांग्रेस नेताओं ने जीत की हुंकार भरी। कांग्रेस नेताओं ने कांगड़ा सीट पर चुनाव को भाजपा के...

कांगड़ा: धर्मशाला के निकट गांव पास्सू में आयोजित कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकत्र्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित प्रदेश के आला कांग्रेस नेताओं ने जीत की हुंकार भरी। कांग्रेस नेताओं ने कांगड़ा सीट पर चुनाव को भाजपा के अहंकार और कांग्रेस के आम आदमी के बीच की लड़ाई करार दिया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पवन काजल की तारीफ करते हुए कहा कि काजल में अच्छे और ईमानदार नेता के सभी गुण हैं।

काजल में जनता के काम करवाने का जोश भी है और होश भी। वीरभद्र सिंह ने भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने ऐसे नेता को उम्मीदवार बनाया है, जो बगैर गाली-गलौच के बात ही नहीं करता है। वीरभद्र सिंह चुटकी लेते हुए बोले, शायद मुख्यमंत्री ने सोचा होगा कि इस बहाने कपूर से मंत्रिमंडल में छुटकारा मिले। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किशन कपूर से अच्छी राजनीति उनके पिता की थी, जो सभ्य व शालीन थे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ भाजपा साजिश रचने का प्रयास कर रही है। सूबे में जहां भी कांग्रेस का कार्यक्रम हो रहा है, वहां बिजली काट दी जा रही है। आज धर्मशाला में हुए कार्यक्रम में भी बिजली गुल हो गई है।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने सभी पाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है, जिनके इलाके में लीड नहीं मिलेगी, ऐसे लोगों को पदाधिकारी रहने का हक नहीं होगा। विधायक आशा कुमारी, पूर्व मंत्री जी.एस. बाली, चंद्र कुमार, सुधीर शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। वीरभद्र सिंह ने जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि मैंने बहुत स्कूल-कालेज खोल दिए। अगर उन्होंने अपने कार्यकाल में जनहित में ये संस्थान खोले तो जयराम इन्हें बंद कर दें, लेकिन वे ऐसा कर नहीं पाएंगे, क्योंकि उनका रास्ता जनता रोकेगी। वीरभद्र सिंह ने धूमल परिवार पर भी वार करते हुए कहा कि धर्मशाला स्टेडियम को जबरन सरकारी जमीन छीन कर बनाया गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!