सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में BJP प्रत्याशी सुरेश कश्यप को मिले रिकॉर्ड मत

Edited By Vijay, Updated: 23 May, 2019 05:25 PM

bjp candidate suresh kashyap

शिमला संसदीय सीट के सिरमौर जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति लगभग साफ हो गई है। भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप को अपने जिला से रिकॉर्ड मत मिले हैं। उन्हें अपने गृह जिला की पांचों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 93,876 वोटों की लीड मिली है। गृह जिला...

सिरमौर (रोबिन): शिमला संसदीय सीट के सिरमौर जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति लगभग साफ हो गई है। भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप को अपने जिला से रिकॉर्ड मत मिले हैं। उन्हें अपने गृह जिला की पांचों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 93,876 वोटों की लीड मिली है। गृह जिला के पांवटा साहिब से सबसे अधिक लीड उन्हें मिली है। यहां से उन्हें 27,432 की रिकॉर्ड लीड मिली है। दूसरे स्थान पर डॉ. राजीव बिंदल का हलका नाहन रहा है। यहां से 24,561 मतों की बढ़त प्राप्त हुई है। अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र पच्छाद से सुरेश कश्यप को 16,021 की लीड मिली है।

श्री रेणुका जी से मिली 14,312 मतों की बढ़त

श्री रेणुका जी से भी सुरेश कश्यप ने 14,312 मतों की बढ़त प्राप्त की है। अंतिम स्थान पर शिलाई रहा। हैरानी की बात है कि यहां भी सुरेश कश्यप को 11,550 मत अधिक मिले हैं। खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा कि सिरमौर जिला ने भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप को 93, 876 मतों की लीड देकर वोटों से उनकी झोली भर दी। भाजपा नेताओं को भी इतनी बड़ी बढ़त की उम्मीद नहीं थी लेकिन अब स्पष्ट हो चुका है कि मोदी लहर बरकरार है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!