अपनी ही सरकार में हाशिये पर चल रहे रामपुर से 2 बार रहे भाजपा प्रत्याशी ने धूमल से की मुलाकात

Edited By prashant sharma, Updated: 05 Apr, 2021 06:31 PM

bjp candidate from rampur who was running 2 times met dhumal

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की सक्रियता से अब पूरे हिमाचल में भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी सक्रियता बढ़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिमला, धर्मशाला, बिलासपुर, ऊना, धर्मपुर सहित प्रदेश के अन्य भागों में एक के बाद एक कई राजनीतिक...

हमीरपुर (राजीव) : पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की सक्रियता से अब पूरे हिमाचल में भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी सक्रियता बढ़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिमला, धर्मशाला, बिलासपुर, ऊना, धर्मपुर सहित प्रदेश के अन्य भागों में एक के बाद एक कई राजनीतिक व निजी दौरे क्या किए अब प्रदेश भाजपा के अंदर हलचल पैदा हो गई है। जिसके चलते अब पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके घर समीरपुर में मिलने प्रदेश भर से कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। गत दिनों रोहडू विस क्षेत्र के कार्यकर्ता धूमल से समीरपुर में मिले थे। वही रविवार को रामपुर से भाजपा के 2 बार रहे प्रत्याशी प्रेम सिंह दरेक अन्य कार्यकर्तओं सहित समीरपुर में पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिले।

इस दौरान धूमल की रामपुर के कार्यकर्ताओं के साथ लंबी राजीनीति चर्चा भी हुई। लेकिन चर्चा क्या हुई इसका अभी कोई पता नही चला है। लेकिन प्रेम सिंह दरेक अपनी ही सरकार में हाशिए पर चल रहे हैं। जिसके चलते उनकी समीरपुर में पहुंच के धूमल से लंबी राजनीति चर्चा करना अब राजीनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। उल्लेखनीय है पिछले कुछ समय से समीरपुर में प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं का आना-जाना काफी बढ़ गया है, जोकि एक बार फिर से भाजपा में धूमल के कद व राजनीतिक तजुर्बे का उदहारण बयां करता है। वही 2022 विस चुनावों के नजदीक आते ही एक बार फिर से प्रदेश भर से कार्यकर्तओं का रुख समीरपुर की तरफ धूमल आवास की और होने के भी आगामी समय मे भाजपा के लिए कई नए सकेत पैदा कर रहे हैं। वही धूमल ने भी 2022 ने विस चुनाव लड़ने की इच्छा जता दी है। जिसके बाद से प्रदेश भर के कार्यकर्ता धूमल आवास की ओर मुड़ गए हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!