BJP के निशाने पर कांग्रेस-सुक्खू, अग्निहोत्री व कौल सिंह को दी चुनाव लड़ने की चुनौती

Edited By Vijay, Updated: 20 Nov, 2018 10:20 PM

bjp attack on congress

कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस की चिंता करें भाजपा की चिंता छोड़ दें। पहले अपने घर का झगड़ा निपटाएं दूसरे के घरों में झांकना बंद करें।

शिमला: कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस की चिंता करें भाजपा की चिंता छोड़ दें। पहले अपने घर का झगड़ा निपटाएं दूसरे के घरों में झांकना बंद करें। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जो कांग्रेस के कार्यक्रमों से भी किनारा कर चुके हैं उन्हें अपने कार्यक्रमों में ले जाने की चिंता करें। मंगलवार को कांग्रेस द्वारा भाजपा पर की जा रही अनाप-शनाप बयानबाजी पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शशी दत्त शर्मा, बलदेव तोमर, सह-मीडिया प्रमुख रवि मेहता ने अपने संयुक्त बयान में कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास अब कहने के लिए कुछ बचा नहीं है तो वह जानबूझ कर असली बातों से प्रदेश की जनता का ध्यान भटका रही है।

नियुक्ति करते ही विवादों में घिर जाते हैं सुक्खू
भाजपा नेताओं ने कहा कि आलम तो यह है कि कांग्रेस में सुक्खू कभी भी कोई भी नियुक्ति करते हैं तो वह विवादों में घिर जाते हैं। अगर वह भूल गए हैं तो उन्हें याद दिला दें कि पिछले कल ही मंडी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस सम्मेलन में जो नजारा था वह देखने योग्य था पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी का वार सुक्खू पर था तो कांग्रेस के लोग वीरभद्र सिंह की बाट जोह रहे थे, उधर, रजनी पाटिल के हिमाचल प्रभारी बनने के बाद से कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी भयंकर रूप धारण कर चुकी है, कांग्रेस में अंदरूनी संघर्ष चरम सीमा पर है। अपने घर की लड़ाई छुपाने के लिए दूसरे के घरों में लड़ाई करवाना चाहते हैं लेकिन जनता सब जानती है।

कांग्रेस में चुनाव लड़ने के लिए कोई नेता तैयार नहीं
भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को ललकारते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए तो आपके पास चुनाव लड़ने के लिए कोई नेता नहीं हैं। प्रदेश भाजपा नेताओं ने खुली चुनौती दी है कि अगर सुक्खू, अग्निहोत्री व कौल सिंह ठाकुर में दम है तो आने वाले लोकसभा चुनाव में चुनाव लड़कर अपनी लोकप्रियता को देख लें उन्हें अपनी लोकप्रियता का एहसास हो जाएगा, प्रदेश की जनता तैयार बैठी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा की केंद्र की सरकार ने हिमाचल को 69 हाईवे की सौगात दी है। इसके लिए प्रदेश भाजपा व प्रदेश की जनता केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नितिन गडकरी की सदैव आभारी रहेगी।

जनमंच की सफलता से कांग्रेस में बौखलाहट
भाजपा नेताओं ने जनमंच कार्यक्रम को सफल बताते हुए कहा कि कांग्रेस को जनमंच की सफलता से दिक्कत हो रही है। इसलिए वह इस कार्यक्रम की सफलता पर बिना वजह टिप्पणी कर रही है। जो कांग्रेस नेताओं की बौखलाहट जाहिर करती है। जनमंच के माध्यम से आम जनता को बहुत बड़ी राहत मिली है। आज जनता जो कांग्रेस सरकार में सरकारी कार्यालयों में प्रताडि़त हुआ करती थी उन्हें बहुत बड़ी राहत मिली है तथा मौके पर उनके कार्यों का निपटारा होता है। कांग्रेस नहीं चाहती कि आम जनता को राहत मिले कांग्रेस चाहती है कि आम जनता कांग्रेस के नेताओं के पीछे काम करवाने के लिए धूमती रहे तथा कांग्रेस के छुटभैया नेताओं को दक्षिणा देकर काम करवाए। जनमंच के माध्यम से हजारों की संख्या में लोगों के काम हो रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!