पंचायत चुनावों के साथ निगम के चुनावों में भी कसी भाजपा ने कमर : त्रिलोक

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 05 Jan, 2021 05:57 PM

bjp also tightened up in the corporation elections trilok

भाजपा ने पंचायत चुनावों के साथ-साथ धर्मशाला व पालमपुर ने नगर निगम चुनावों के लिए भी कमर कस ली है। यह बात वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। त्रिलोक कपूर ने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर मंगलवार...

धर्मशाला (ब्यूरो): भाजपा ने पंचायत चुनावों के साथ-साथ धर्मशाला व पालमपुर ने नगर निगम चुनावों के लिए भी कमर कस ली है। यह बात वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। त्रिलोक कपूर ने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 3 साल से हुए विकास के चलते भाजपा पंचायती राज व जिप चुनावों में उतरी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को जनता के सामने पहले भी रखा था जिस कारण ही प्रदेश में लोकसभा के साथ-साथ उप चुनावों में भाजपा को जीत मिली थी उसी तरह इन पंचायती राज के चुनावों के साथ-साथ नगर निगम के चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों की जीत होगी।

कपूर ने कहा कि बीते 3 सालों से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार प्रदेश में एक समान विकास के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस बार जिला परिषद के चुनावों में भाजपा इतिहास बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जिला परिषद के चुनावों में 40 सीटों का लक्ष्य लेकर चली है। वहीं उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों में पिछली बार हुई गलती इस बार नहीं दौहराई जाएगी। त्रिलोप कपूर ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनावों में भाजपा पार्टी अपने उम्मीदवारों को उतारेगी। त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस पर निशाना ाधते हुए कहा कि इन जिला परिषद के चुनावों व नगम निगम चुनावों में कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाएगी।
 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!