Edited By Vijay, Updated: 05 Sep, 2019 03:31 PM
जिला कांगड़ा के अंतर्गत तहसील ज्वाली के गांव हरसर में जीवन के 102 वर्ष पूर्ण होने पर लाल सिंह पुत्र शंकर सिंह का जन्मदिन उनके परिवार की 4 पीढ़ियों ने बड़ी ही धूमधाम से मनाया। लाल सिंह का जन्म 4, सितम्बर 1817 में हुआ था।
ज्वाली (संजीव): जिला कांगड़ा के अंतर्गत तहसील ज्वाली के गांव हरसर में जीवन के 102 वर्ष पूर्ण होने पर लाल सिंह पुत्र शंकर सिंह का जन्मदिन उनके परिवार की 4 पीढ़ियों ने बड़ी ही धूमधाम से मनाया। लाल सिंह का जन्म 4, सितम्बर 1817 में हुआ था। 102 वर्षीय लाल सिंह के जन्मदिन को लेकर पूरे गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला। लाल सिंह ने सेना से रिटायर्ड होने के बाद गांव मे खेतीबाड़ी की। उनके 2 पुत्र और 2 पुत्रियां हैं।
उनके जन्मदिन पर उनकी 4 पीढ़ियों के साथ-साथ सभी रिश्तेदारों ने भी शामिल होकर खुशी मनाई। लाल सिंह के जन्मदिन पर पहले पूजा-अर्चना की गई, उसके उपरांत केक भी काटा गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों द्वारा बुजुर्ग के पैर छूकर आशीर्वाद लिया गया और उनकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गई।जन्मदिन पर परिवार द्वारा किए गए इस तरह के आयोजन को देखकर बुजुर्ग की आंखों से खुशी से आंसू छलक उठे।