पेड़ से टकराई कार, भाजपा नेत्री की मृत्यु

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Oct, 2019 06:46 PM

bilaspur road accident bjp leader death

शिमला-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर जुखाला में गत दिवस एक कार के पेड़ से टकरा जाने से कार में सवार भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री सोनिया ठाकुर की मृत्यु हो गई जबकि 3 अन्य लोगों को भी चोटें लगीं।

बिलासपुर, (अंजलि): शिमला-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर जुखाला में गत दिवस एक कार के पेड़ से टकरा जाने से कार में सवार भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री सोनिया ठाकुर की मृत्यु हो गई जबकि 3 अन्य लोगों को भी चोटें लगीं। जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे यशवंत सिंह परमार सरकार में मंत्री रहे स्व. हरि दास ठाकुर के पुत्र अमर सिंह ठाकुर अपनी पत्नी सोनिया ठाकुर, नगर परिषद सोलन की पार्षद मीरा आनंद और कुनिहार निवासी हीरा लाल चंदेल के साथ माता बगलामुखी मंदिर में माथा टेकने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे कि जुखाला पैट्रोल पम्प के समीप वाहन चला रहे अमर सिंह ठाकुर अचानक कार से नियंत्रण खो बैठे और कार सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई। हालांकि कार में सवार अन्य लोगों को गंभीर चोटें नहीं लगीं लेकिन सोनिया ठाकुर का सिर अगली सीट से जा टकराया जिससे उन्हें गंभीर चोट आ गई।

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है

 मौके पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और घायल महिला को सी.एच.सी. जुखाला ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया, जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। सोलन जिला के कुनिहार निवासी मृतक सोनिया ठाकुर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर सिंह ठाकुर की पत्नी और परमार सरकार में मंत्री रहे स्व. हरि दास ठाकुर की पुत्रवधू थीं। सोनिया ठाकुर का पुत्र विषय ठाकुर भाजयुमो का प्रदेश उपाध्यक्ष है। डी.एस.पी. बिलासपुर संजय शर्मा ने बताया कि थाना बरमाणा में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पी.जी.आई. चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!