अखाड़े के कोच बने हिमाचल कुश्ती टीम के कोच

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Feb, 2019 04:02 PM

bilaspur himachal wrestling team coach

हिमाचल कुश्ती संघ ने पहलवान बलबीर सिंह को टीम का कोच नियुक्त किया है। हिमाचल कुश्ती संघ के सचिव जगदीश पहलवान ने बताया कि बलवीर सिंह इस समय हनुमान अखाड़ा लखनपुर में अखाड़े के मुख्य कोच के रूप में अपनी सेवाए दे रहे हैं।

बिलासपुर : हिमाचल कुश्ती संघ ने पहलवान बलबीर सिंह को टीम का कोच नियुक्त किया है। हिमाचल कुश्ती संघ के सचिव जगदीश पहलवान ने बताया कि बलवीर सिंह इस समय हनुमान अखाड़ा लखनपुर में अखाड़े के मुख्य कोच के रूप में अपनी सेवाए दे रहे हैं। कोच बलवीर सिंह ने बताया कि इस बार हिमाचल की कुश्ती की टीम हिमाचल के लिए पदक जीतकर जरूर आएगी। हिमाचल टीम दिल्ली से रेल द्वारा इस प्रतियोगिता के लिए रवाना हो गई। बलवीर सिंह ने बताया कि हिमाचल टीम के चयन हेतु ट्रायल घुमारवीं में लिए गए थे उनमें चयनित लड़कों व लड़कियों को राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती करने का मौका दिया जाएगा।

कुश्ती का आयोजन उड़ीसा के कटक शहर में किया जा रहा

उन्होंने बताया कि इस बार राष्ट्रीय स्तर कुश्ती का आयोजन उड़ीसा के कटक शहर में किया जा रहा है, वहीं इस उपलब्धि पर लखनपुर अखाड़ा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि उनके अखाड़े के कोच आज राष्ट्रीय टीम का कोच नियुक्त हुआ है। इस मौके पर अखाड़े के महासचिव रोशन सहगल, सम्मी शर्मा, केश पठानिया, सुरेंद्र शर्मा, कोच अमित, नरेश, अंकित, पंकज व जसवीर सिंह आदि सभी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!