बिलासपुर का गौरव गायिकी में चमका रहा हिमाचल का नाम

Edited By Vijay, Updated: 09 Feb, 2019 04:18 PM

bilaspur gaurav glorifying himachal s name in singing

बचपन में चाचा के साथ जगराते मेें अपनी मखमली आवाज से लोगों का दिल जीतने वाले बिलासपुर जिला के बडग़ांव के गौरव कौंडल ने राष्ट्रीय स्तर पर धमाल मचाई है। गौरव अपनी आवाज के दम पर बुलंदियों को छू रहे हैं। वर्ष 2014 में वॉयस ऑफ हिमालय का खिताब जीत चुके गौरव...

बिलासपुर: बचपन में चाचा के साथ जगराते मेें अपनी मखमली आवाज से लोगों का दिल जीतने वाले बिलासपुर जिला के बडग़ांव के गौरव कौंडल ने राष्ट्रीय स्तर पर धमाल मचाई है। गौरव अपनी आवाज के दम पर बुलंदियों को छू रहे हैं। वर्ष 2014 में वॉयस ऑफ हिमालय का खिताब जीत चुके गौरव अब पी.टी.सी. चैनल पर प्रसारित होने वाले वाइस ऑफ पंजाब के टॉप 5 में पहुंच कर फाइनल में जगह बनाई है। गौरव ने इस प्रतियोगिता के लिए जालंधर में हुए ऑडिशन में 30 हजार प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए टॉप 21 में जगह बनाई, जिसके बाद स्टूडियो राऊंड पार करते हुए टॉप 5 में जगह बनाई है। इस शो में अपनी बेहतरीन प्रस्तुति के दम पर गौरव निर्णायक मंडल में शामिल सचिन अहुजा, कमल खान, मलकीत सिंह व मिस पूजा व दर्शकों की खूब तारीफ बटोर रहे हैं।

गौरव की कामयाबी के पीछे चाचा का विशेष योगदान

गौरव की इस कामयाबी के पीछे उनके चाचा विजय कुमार का भी विशेष योगदान है। गौरव को बचपन से ही जगराते में गाने के लिए ले जाते थे। यहीं से गौरव ने संगीत की बारीकियां सीखीं और अभी तक गौरव की दर्जनों वीडियो एलबम बाजार में आ चुुकी हैं। मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले गौरव जालंधर के निजी कॉलेज से संंगीत में एम.ए. कर रहे हैं। गौरव की माता मीना देवी गृहिणी हैं जबकि पिता प्रीतम सिंह मुंबई में निजी कंपनी में कार्यरत हैं।

वॉयस ऑफ पंजाब के 2 राऊंड टी.वी. पर प्रसारित

गौरव कौंडल ने बताया कि वॉयस ऑफ पंजाब के 2 राऊंड टी.वी. पर प्रसारित हो चुके हैं जबकि अगले 6 राऊंड 28 फरवरी तक प्रसारित होंगे। उन्होंने बताया कि ग्रैंड फिनाले 1 मार्च को अमृतसर में लाइव होगा, जिसके लिए वह जालंधर में अपने कॉलेज में तैयारी में जुटे हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!