Edited By Simpy Khanna, Updated: 02 Sep, 2019 12:54 PM
सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के जघेड़-पिरन मार्ग की खस्ता हालत के कारण एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है टूटी सड़क के कारण यहां ऐसे हादसे होते रहते हैं। लोगों ने कहा कि उन्होंने कई बार सड़क की खस्ता हालत के बारे में विभाग को...
राजगढ़ : सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के जघेड़-पिरन मार्ग की खस्ता हालत के कारण एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है टूटी सड़क के कारण यहां ऐसे हादसे होते रहते हैं। लोगों ने कहा कि उन्होंने कई बार सड़क की खस्ता हालत के बारे में विभाग को जानकारी दी परन्तु उसका इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
विभाग की इसी लापरवाही का खामियाजा सोमवार को बाइक सवार को भी भुगतना पड़ा। सड़क की खस्ता होने के कारण बाइक खड्ड में जा गिरी और हादसे में युवक की जान चली गई। युवक रणवीर सिंह पुत्र जती राम, निवासी पालशाला पंचायत सनोरा नजदीक गिरिपुल का निवासी था। पुलिस ने युवक के शव को स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की पुष्टि राजगढ़ के डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने की है।