Edited By Vijay, Updated: 05 Apr, 2019 09:08 PM
गत देर सायं पुलिस ने लाहड़ू नामक स्थान पर 2 युवकों को चरस ले जाते समय हिरासत में लेकर उन पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम को रोहित सिंह पुत्र जुगिंद्र सिंह गांव बंडग डा. हरनेरा तहसील शाहपुर व अक्षय...
चुवाड़ी: गत देर सायं पुलिस ने लाहड़ू नामक स्थान पर 2 युवकों को चरस ले जाते समय हिरासत में लेकर उन पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम को रोहित सिंह पुत्र जुगिंद्र सिंह गांव बंडग डा. हरनेरा तहसील शाहपुर व अक्षय पुत्र उत्तम प्रकाश निवासी हटली (द्रमण) जब अपनी बाइक पर सवार होकर चम्बा से शाहपुर (कांगड़ा) की तरफ जा रहे थे तो लाहड़ू चैक पोस्ट पर पुलिस ने उन्हें रोककर जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 480 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने गैर-कानूनी ढंग से चरस ले जाने के आरोप में उन्हें हिरासत में लिया और एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एस.पी. चम्बा डा. मोनिका ने की है।