राठौर का खुलासा, कांग्रेस अध्यक्ष बनाने में सुक्खू का बड़ा हाथ

Edited By kirti, Updated: 13 Jan, 2019 04:34 PM

biggest hand of sukhu in making congress president

हिमाचल कांग्रेस के नए अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि यह प्रदेश में पहली बार हुआ है कि कांग्रेस के किसी आम कार्यकर्ता को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा वह पार्टी के कभी विधायक नहीं रहे इसके बावजूद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी...

सोलन (अमित डोभाल) : हिमाचल कांग्रेस के नए अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि यह प्रदेश में पहली बार हुआ है कि कांग्रेस के किसी आम कार्यकर्ता को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा वह पार्टी के कभी विधायक नहीं रहे इसके बावजूद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सौंपी है। जिसके लिए उन्होंने उनका आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए उनके नाम का प्रस्ताव स्वयं निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रखा। उन्होंने कहा कि उन्हें वीरभद्र सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, पूर्व मंत्री विप्लव ठाकुर, साहित प्रदेश के अन्य सभी नेताओं का समर्थन प्राप्त हुआ। जिसके चलते ही वह कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सुक्खू से यह पूछा कि कुलदीप राठौर को अध्यक्ष बनाने का कारण क्या है, तो सुक्खू ने साफ - साफ कहा कि वह एक संगठन का व्यक्ति है और उन्होंने केवल पार्टी के लिए कार्य किया है अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगा।

उन्होंने यह भी कहा कि उनका इस वक्त का मुख्य एजेंडा वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस चुनाव में प्रदेश में चारों सीटें जीतना ही कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि किसी भी ऐसे ही कार्यकर्ता की अनदेखी नहीं होगी जो जमीन से जुड़ा है और कांग्रेस का सच्चा सिपाही है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं के गिले-शिकवे दूर करने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के कार्यकर्ता होने के नाते एक आम कार्यकर्ता का दर्द क्या होता है उसको भलीभांति परिचित है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!