सांसद रामस्वरूप शर्मा का बड़ा बयान, प्रदेश में BJP के जिलाध्यक्ष नहीं करेंगे टिकट की मांग (Video)

Edited By Simpy Khanna, Updated: 02 Dec, 2019 01:21 PM

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष, सांसद मंडी एवं प्रदेश भाजपा संगठन चुनाव प्रभारी राम स्वरूप शर्मा ने मौहल रेस्टहॉऊस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के चुनाव पूरे प्रदेश में हो रहे हैं जिससे मंडल के चुनाव लगभग संपन्न हो गए है और जिला के...

कुल्लू (दिलीप) : प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष, सांसद मंडी एवं प्रदेश भाजपा संगठन चुनाव प्रभारी राम स्वरूप शर्मा ने मौहल रेस्टहॉऊस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के चुनाव पूरे प्रदेश में हो रहे हैं जिससे मंडल के चुनाव लगभग संपन्न हो गए है और जिला के संगठनात्म चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक 11 जिलाध्यक्षों के चुनाव सर्वसहमति से हुए हैं और 6 जिलाध्यक्ष यों के चुनाव भी एक सप्ताह के भीतर होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व की स्पष्ट नीति है कि जितने भी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई है वो संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे और अपने जिला में संगठन को मजबूत करने के लिए फील्ड में कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियो को अंजाम देंगे। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक जुटता के साथ पंचायतीराज चुनाव व 2022 कके विधानसभा के चुनाव को रूपरेखा बना कार्य करेंगे।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री, प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेशाध्यक्ष ,वनमंत्री गोविंद सिंह ठाकुर आपस में चर्चा करने के बाद एक ऐसी नीति बनाई है कि प्रदेश में जितने भी जिलाध्यक्ष बनाए है उनकी डयूटी सिर्फ चुनाव लड़वाने की होगी और कोई भी जिलाध्यक्ष टिकट की मांग नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि कुछ कार्यकर्ता होते है और संगठन में चुनाव का दायित्व इसलिए दिया है कि उनके जिलाध्यक्ष में विधायकों को जीतवाने का कार्य करेंगे और जिसके तहत मंडी, सुंदर व कुल्लू में यहीं हुआ है कि जितने भी जिलाध्यक्ष बने है वो संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे और आगामी समय में पंचायतीराज चुनाव व  2022 में विधान चुनाव होने है। इसलिए जिला व प्रदेश की कार्यकारिणी  बनने के बाद सभी पदाधिकारी ,कार्यकर्ताओं के साथ डट जाएगे। उन्होंने कहा कि बंजार के विधायक सुरेंन्द्र शौरी ने कहा कि भीम सेन शर्मा को अध्यक्ष बनाए और हम सब मिलकर काम करेंगे और जिसके लिए सुरेन्द्र शौरी का आभार व्यक्त करता हूं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!