इटली से लाए पौधों की खरीद में बड़ा घोटाला : भाजपा किसान मोर्चा

Edited By Updated: 22 Feb, 2017 01:30 AM

big scam to purchase of plants from italy   bjp kisan morcha

इटली से लाए गए सेब के पौधों में वायरस पाए जाने पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा किसान मोर्चा ने मंगलवार को बागवानी निदेशालय का घेराव करते हुए धरना-प्रदर्शन किया।

शिमला: इटली से लाए गए सेब के पौधों में वायरस पाए जाने पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा किसान मोर्चा ने मंगलवार को बागवानी निदेशालय का घेराव करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा ने किया। इस दौरान भाजपा नेता नरेंद्र बरागटा ने आरोप लगाया कि इटली से लाए गए पौधों की खरीद में बड़ा घपला हुआ है, ऐसे में सच्चाई सामने लाने के लिए सरकार को इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी अधिकारी दोषी पाए जाते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। 

4 हजार करोड़ की सेब आर्थिकी को बड़ा खतरा
बरागटा ने कहा कि बागवानी विभाग ने इटली से ऐसे सेब के पौधे खरीदे हैं जिनमें वायरस पाया गया है। यह बात भाजपा नहीं बल्कि खुद बागवानी विश्वविद्यालय की रिपोर्ट कह रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यही वायरस सेब के अन्य पौधों को अपनी चपेट में ले सकता है जिससे प्रदेश की 4 हजार करोड़ की सेब आर्थिकी को बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि पौधों की खरीद को लेकर बहुत से किसानों ने आर.टी.आई. डाली लेकिन बागवानों को इसका भी जवाब नहीं दिया जा रहा है। 

जांच से डर कैसा
बरागटा ने कहा कि सरकार के कार्यकाल के अभी 8 महीने शेष बचे हैं। ऐसे में सरकार जांच करवाने से क्यों डर रही है। बरागटा ने बागवानों की अनदेखी पर मुख्यमंत्री सहित बागवानी मंत्री और सरकार में शिमला से संबंधित 2 सी.पी.एस. को भी घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार में कई नेता ऐसे हैं जो सेब बाहुल क्षेत्रों से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके प्रदेश में बागवानों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स खुद बागवान हैं, इसके बाद भी मंत्री ने कभी सेब वाले क्षेत्रों का दौरा नहीं किया। यही वजह है कि उन्हें बागवानों की समस्याओं के बारे में जानकारी नहीं है। 

कांग्रेस के घोषणा पत्र को जलाया
बागवानी निदेशालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर भाजपा किसान मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के घोषणा पत्र को भी जलाया। बरागटा ने कहा कि वर्ष 2012 में विधानसभा के चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बागवानों से 9 वायदे किए थे लेकिन हैरानी की बात है कि सरकार का कार्यकाल समाप्त होने में 8 महीने शेष रह गए हंै लेकिन अभी तक बागवानों से किया गया एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ है।

भाजपा का प्रदर्शन विफल : कांग्रेस
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा द्वारा बागवानी निदेशालय के बाहर किए गए प्रदर्शन को विफल करार दिया है। कांग्रेस मीडिया विभाग ने यहां जारी बयान में प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले पूर्व विधायक नरेंद्र बरागटा को नसीहत दी है कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर टिप्पणी करने से पहले अपने नेताओं की कार्यप्रणाली पर भी ध्यान दें, जहां तक कांग्रेस नेताओं की कार्यप्रणाली व क्षमता का सवाल है, उसे प्रदेश की जनता भलीभांति जानती है।  

आज राज्यपाल को सौंपा जाएगा ज्ञापन
इटली से लाए गए सेब के पौधों में वायरस पाए जाने के मामले पर भाजपा किसान मोर्चा बुधवार को राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा। इस दौरान प्रदेश भाजपा के कई नेता भी मौजूद रहेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!