Big Breaking : कांगड़ा में एक साथ कोरोना से 7 की मौत, 40 केस भी आए

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 24 Sep, 2020 10:03 PM

big breaking 7 deaths from corona together 40 cases also came in kangra

प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वीरवार को कांगड़ा जिले में एक साथ 7 लोगों की कोरोना से मौत होने की जानकारी प्राप्त हुई है।

धर्मशाला (जिनेश) : प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वीरवार को कांगड़ा जिले में एक साथ 7 लोगों की कोरोना से मौत होने की जानकारी प्राप्त हुई है। इसके साथ ही 7 कोरोना संक्रमित भी मिले हैं। कांगडा में जो मौतें हुई हैं उनमें एक 75 वर्षीय महिला शामिल है, जोकि गांव तरोपका जिला हमीरपुर की रहने वाली है। इन्हें 21 सितम्बर को टांडा में भर्ती कराया गया था। इन्हें उच्च रक्तचाप, मधुमेह, आदि बीमारी थी। इनका सैंपल लिया गया था, जिसमें इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बुधवार देर रात इनकी मौत हो गई थी। वहीं दूसरा मामला 78 वर्षीय पुरुष का है और यह कंदर ज्वाली के रहने वाले थे। इन्हें बुधवार को ही टांडा अस्पताल में भर्ती कराया गया था परंतु आज दोपहर को इन्होंने भी दम तोड़ दिया।

तीसरा मामला 74 वर्षीय पुरुष निवासी सलूणी चंबा का है। इनकी भी बुधवार देर रात मौत हो गई थी। चौथा मामला 63 वर्षीय पुरुष है जोकि लडभड़ोल मंडी के रहने वाले थे। बुधवार रात को ही इनका टैस्ट हुआ था परंतु इनकी भी मौत हो गई है। एक 69 वर्षीय बुजुर्ग निवासी हमीरपुर को बुखार और सांस लेने में तकलीफ के कारण भर्ती किया गया था। इन्होंने भी आज सुबह दम तोड़ दिया। वहीं एक सुनेहड़ निवासी 70 वर्षीय महिला जोकि उच्च रक्त्चाप, व दिल की बीमारी से पीड़ित थी। इनकी भी आज सुबह टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। यह मृत्यु के बाद पॉजिटिव पाई गई थी। वहीं सातवीं मौत 58 वर्षीय पुरुष निवासी नैहरन पुखर देहरा गोपीपुर की हुई। उक्त व्यक्ति को सिविल अस्पताल देहरा से रैफर किया गया था लेकिन इसी दौरान इसकी मौत हो गई। इनमें से एक मौत चम्बा जिला में जबकि 6 मौतें कांगड़ा जिला में गिनी जाएंगी। इनके अलावा कांगड़ा में 19 नए कोरोना केस भी सामने आए हैं। इनमें 42 वर्षीय पुरूष, 70 वर्षीय महिला, 42 साल की एक महिला, 27 वर्षीय युवक, 69 वर्ष के बुजुर्ग और एक 75 वर्ष की वृद्ध महिला और एक 83 वर्षीय पुरूष शामिल है।कांगड़ा का 60 वर्षीय पुरुष, डाडासीबा की 70 वर्षीय महिला, जसवान का 36 वर्षीय पुरुष, अंसोली कांगड़ा का 40 वर्षीय पुरुष, खोपा कोहला कांगड़ा से 16 वर्षीय युवति, 25 व 48 वर्षीय पुरुष, ठानपुरी से 73 वर्षीय पुरुष, कांगड़ा की 46 वर्षीय महिला, टांडा कछियारी से 16 वर्षीय युवक, बेदी बण्डी से 50 वर्षीय पुरुष व मर्हून धीरा से 48 वर्षीय पुरुष, पाईसा देहरा का 45 वर्षीय व्यक्ति, सकड़ी बैजनाथ के 22 युवक, 24 व 42 वर्षीय महिला,  भवारना पालमपुर की 60 वर्षीय महिला,  अरला का 59 वर्षीय व्यक्ति,  बीजापुर जयसिंहरपुर की 31 वर्षीय महिला, भट्ट समूला पालमपुर की 43 वर्षीय महिला, जयसिंहपुर का 37वर्षीय व्यक्ति,  पपरोला बैजनाथ का 50 वर्षीय व्यक्ति, डाढ नगरोटा बगवां का 47 वर्षीय व्यक्ति, गुजरेहड़ भवारना का13 वर्षीय बच्चा, पुढ़बा का 25 वर्षीय व्यक्ति, दैहण का 22 वर्षीय व्यक्ति, सुलह की 67 वर्षीय महिला व 43 वर्षीय व्यक्ति, रझूं धीरा का 52 वर्षीय व्यक्ति, भवारना की 17 वर्षीय युवती, खड़ुल की 46वर्षीय महिला, आलमपुर का 51 वर्षीय व्यक्ति, घरथौली बैजनाथ का 19 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही 47 मरीज भी कोरोना से ठीक हुए हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!