दुष्कर्म का आरोपी भेजा 3 दिन के पुलिस रिमांड पर

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Dec, 2019 09:39 PM

bhoranj rape accused police remand

मानसिक रूप से बीमार एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले 72 वर्षीय भोला राम गांव जाड़-दशमल को पुलिस ने हिरासत में लिया है और न्यायालय ने उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है।

भोरंज, (रवि): मानसिक रूप से बीमार एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले 72 वर्षीय भोला राम गांव जाड़-दशमल को पुलिस ने हिरासत में लिया है और न्यायालय ने उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है। उल्लेखनीय है कि मानसिक रूप से परेशान एक विधवा महिला ने हमीरपुर महिला थाना में दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत पर चिकित्सकों की टीम ने महिला की मैडीकल जांच करके गर्भवती होने की पुष्टि की है। महिला के पेट में 6 माह का गर्भ भी पल रहा है। इसके लिए महिला ने भोला राम का नाम पुलिस के पास नामजद करवाया। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी भोला राम को शनिवार रात को गिरफ्तार किया और रविवार को कोर्ट में पेश किया।

महिला की आयु करीब 40 वर्ष

 न्यायालय ने दुष्कर्म के आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। महिला और आरोपी के घर का नाममात्र ही फासला है। उल्लेखनीय है कि विधवा महिला की आयु करीब 40 वर्ष है। महिला के पति की 8 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। महिला का 1 लड़का व 2 लड़कियां हैं। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन का कहना है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!