Edited By Ekta, Updated: 07 May, 2018 02:51 PM
भोरंज भाजपा के लिए लंबे समय से अपनी सेवाएं देने वाले 2 भाजपा नेताओं ने अपने पद से अचानक त्याग पत्र दे दिया। इसमें भोरंज युवा मोर्चा के अध्यक्ष अजय शर्मा व जिला भाजपा किसान मोर्चा के सचिव सुभाष ठाकुर शामिल हैं। अचानक एक के बाद एक दिए गए त्याग पत्रों...
भोरंज: भोरंज भाजपा के लिए लंबे समय से अपनी सेवाएं देने वाले 2 भाजपा नेताओं ने अपने पद से अचानक त्याग पत्र दे दिया। इसमें भोरंज युवा मोर्चा के अध्यक्ष अजय शर्मा व जिला भाजपा किसान मोर्चा के सचिव सुभाष ठाकुर शामिल हैं। अचानक एक के बाद एक दिए गए त्याग पत्रों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को हैरान कर दिया है। दोनों नेताओं ने अपना त्याग पत्र भोरंज भाजपा मंडल को भेज दिया है। यहां पहली बार 2 भाजपा नेताओं ने अपने पद से त्याग पत्र देकर पार्टी को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।
अजय ने सबसे पहले अपने पद से त्याग पत्र देने का ऐलान किया है। उसके बाद सुभाष ने भी त्याग पत्र देकर सबको हैरान कर दिया। हालांकि अजय ने इसे अपना व्यक्तिगत निर्णय बताया है और कहा कि यह त्याग पत्र किसी दबाव में नहीं दिया गया है जबकि सुभाष ने अपने त्याग पत्र में स्पष्ट कहा है कि 22 सालों तक पार्टी की सेवा की है लेकिन अपनी सरकार के कारण भोरंज में अनदेखी का शिकार होना पड़ रहा है। इसलिए उन्होंने अपने पद से त्याग पत्र देने का ऐलान किया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यहां हो रही अनदेखी के चलते भाजपा नेता कई दिनों से आहत थे।
त्याग पत्र देने वाले भाजपा नेता व सुभाष ठाकुर पूर्व शिक्षा मंत्री ईश्वर दास धीमान व पूर्व विधायक डा. अनिल धीमान के सिपाही रहे हैं। दोनों त्याग पत्र सोशल मीडिया में भी वायरल हो गए हैं। विपिन अग्निहोत्री का कहना है कि दोनों नेता अच्छे कार्यकर्ता हैं, ऐसे में अच्छे कार्यकर्ताओं का त्याग पत्र देना चिंता का विषय है। भोरंज विधायक कमलेश कुमारी का कहना है कि किस कार्यकर्ता ने पार्टी से त्याग पत्र दिया है, इसकी कोई जानकारी नहीं है।